Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के 15 साल बाद अलग हुआ ये स्टार कपल, फैंस को लगा सदमा

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री के फेमस कपल ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस और मीडिया से खास अपील भी की है, हालांकि उनके अलग होने की इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है, लेकिन दोनों ने जिस सम्मान और समझदारी से ये फैसला लिया उसकी यूजर जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

क्या बोला कपल?

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार कपल आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कोठारे ने अपनी शादी के 15 साल तक साथ रहने के बाद अब अलग होने का ऐलान किया है. इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब कपल ने खुद सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

---Advertisement---

आदिनाथ और उर्मिला ने शेयर किया पोस्ट

आदिनाथ और उर्मिला ने अपने शेयर बयान में बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है, उन्होंने साफ किया कि यह कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नहीं है, बल्कि लंबे समय तक सोचने और समझने के बाद दोनों इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि यह फैसला पूरी तरह सम्मान और समझदारी के साथ लिया गया है.

पोस्ट में कपल ने अलग होने की दी जानकारी

कपल ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनके लिए यह समय काफी भावुक और चैलेंजिंग है. ऐसे में उन्होंने अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि उनके अलग होने की वजहों को लेकर किसी तरह की अफवाहें या बेबुनियाद अटकलें न लगाई जाएं.

---Advertisement---

मराठी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर-एक्ट्रेस है कपल

आदिनाथ और उर्मिला मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में गिने जाते रहे हैं. दोनों ने अपने रिश्ते और प्रोफेशनल लाइफ के बीच हमेशा अच्छा बैलेंस बनाए रखा. यही वजह है कि उनके अलग होने की खबर ने इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी भावुक कर दिया है.

दोनों ने अपनी राहें अलग करने का लिया फैसला

हालांकि, दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कही है. उनके बयान से साफ है कि यह रिश्ता किसी विवाद या सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के साथ नहीं, बल्कि आपसी समझ और सम्मान के साथ खत्म हो रहा है.

---Advertisement---

फैंस ने किया दोनों के फैसले का सम्मान

फिलहाल, आदिनाथ और उर्मिला ने सभी से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है. वहीं, फैंस सोशल मीडिया पर दोनों के फैसले का सम्मान करते हुए उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

First published on: Jul 16, 2026 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola