---विज्ञापन---
दुबई की हसीना ने यूट्यूबर को गिफ्ट किए अंडरगारमेंट्स, शर्म से लाल होकर भागा कंटेस्टेंट
Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों अपने हाईवोल्टेज ड्रामे और मजेदार पलों की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और टकराव देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है यूट्यूबर वरुण यादव उर्फ लैला और देसी ब्लिंग फेम पामेला सेरेना की दोस्ती.
दर्शकों को रास आ रही दोनों की जोड़ी
दोनों की हल्की-फुल्की नोकझोंक और फ्लर्टिंग वाला अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. हाल ही में शो के एक एपिसोड में पामेला ने लैला के बर्थडे पर ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी हैरान रह गए.
पामेला ने क्या दिया गिफ्ट?
दरअसल, पामेला ने वरुण को गिफ्ट के तौर पर अपनी ब्रा दे दी. गिफ्ट देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लैला ने अपनी पिछली वीडियो में सफेद रंग की पुरानी ब्रा पहनी थी, इसलिए उन्होंने सोचा कि इस बार उन्हें एक अच्छी और स्टाइलिश ब्रा गिफ्ट कर दी जाए. इतना ही नहीं, उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगली वीडियो में अब 'सेक्सी वाली ब्रा' पहनकर नजर आना.
शर्म से लाल हुए वरुण
पामेला की यह बात सुनकर वरुण काफी शरमा गए. वह गिफ्ट लेने से बचते नजर आए और पूरे समय असहज दिखाई दिए. वहीं घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी इस मौके का खूब मजा लिया और वरुण की जमकर टांग खिंचाई की. दोनों का यह फनी मोमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे शो के सबसे मनोरंजक पलों में से एक बता रहे हैं.
सुनीता आहूजा ने छोड़ा शो
वहीं, शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. इस हफ्ते सुनीता आहूजा और रियाज अली का 'लॉक अप 2' का सफर खत्म हो गया. जानकारी के मुताबिक, सुनीता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शो छोड़ना पड़ा, जबकि रियाज अली को एलिमिनेट कर दिया गया.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने बताया कि रियाज गेम में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए, इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में 'लॉक अप 2' में कौन-सा नया ट्विस्ट दर्शकों को चौंकाने वाला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.