Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री के दिग्गज का निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

डिज्नी लेजेंड और मिकी माउस के को-क्रिएटर Ub Iwerks के बेटे Don Iwerks का 96 साल की उम्र में निधन हो गया. जानिए Captain EO, Star Tours और डिज्नी में उनके योगदान की पूरी कहानी.

---विज्ञापन---

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के एक ऐसे दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिनका जाना हर किसी को रुला गया, क्योंकि इन्होंने एनटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जहां से मनोरंजन जगत की दुनिया और खूबसूरत और टेक्निकली स्ट्रॉन्ग हुई है, आइए जानते हैं, वो कौन हैं?

कौन हैं वो दिग्गज?

डिज्नी की फिल्मों और थीम पार्क्स को नई पहचान देने वाले मशहूर इंजीनियर और डिज्नी लेजेंड डॉन इवर्क्स का 96 साल की उम्र में निधन हो गया. वह मिकी माउस के को-क्रिएटरउब इवर्क्स के बेटे थे. परिवार के मुताबिक, 9 जुलाई को अपने 97वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अंतिम सांस ली.

---विज्ञापन---

कैसे इंडस्ट्री में बनाई पहचान?

डॉन इवर्क्स ने अपने लंबे करियर में ऐसी कई तकनीकों को विकसित किया, जिन्होंने डिज्नी की फिल्मों और थीम पार्क्स का अनुभव हमेशा के लिए बदल दिया. उन्होंने Captain EO, Star Tours और America the Beautiful जैसे लोकप्रिय डिज्नी अट्रैक्शंस पर काम किया. उनकी तकनीक की बदौलत दर्शकों को बड़े पर्दे, 3D और इमर्सिव विजुअल्स का बिल्कुल नया अनुभव मिला.

कैसे शुरू किया अपना सफर?

1950 में उन्होंने वॉल्ट डिज्नी कंपनी के साथ अपना सफर शुरू किया. कोरियाई युद्ध में सेना की सेवा देने के बाद वह दोबारा डिज्नी लौटे और अगले तीन दशकों से ज्यादा समय तक कैमरा सिस्टम, स्पेशल इफेक्ट्स और प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करते रहे. इंजीनियरिंग की कोई औपचारिक डिग्री न होने के बावजूद उन्हें खुद से सीखने वाले बेहतरीन इनोवेटर के रूप में जाना जाता था.

---विज्ञापन---

अपने पिता के नक्शे कदम पर रहे डॉन

डॉन इवर्क्स ने अपने पिता के साथ मिलकर ज़ेरोग्राफी तकनीक को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई. इसी तकनीक की वजह से डिज्नी की क्लासिक एनिमेटेड फिल्मों, खासकर 101 Dalmatians, का निर्माण आसान हो सका. इसके अलावा उन्होंने Mary Poppins और The Birds जैसी फिल्मों में इस्तेमाल हुई विजुअल टेक्नोलॉजी पर भी काम किया.

इन अवॉर्ड्स से नवाजे गए डॉन

उनके योगदान को देखते हुए 2009 में उन्हें Disney Legend सम्मान से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें दो प्रतिष्ठित ऑस्कर सम्मान भी मिले. 1988 में उन्हें फिल्म तकनीक में योगदान के लिए Gordon E. Sawyer Award और 1998 में उनके विकसित किए गए 8/70 Linear Loop Projection System के लिए साइंटिफिक एंड टेक्निकल ऑस्कर से सम्मानित किया गया.

---विज्ञापन---

एंनटरटेनमेंट में का ऐसे शुरुआत

1985 में डिज्नी छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी कंपनी Iwerks Entertainment शुरू की, जिसने दुनिया भर के थीम पार्क्स के लिए आधुनिक प्रोजेक्शन और मोशन सिम्युलेटर सिस्टम तैयार किए. बाद के सालों में उन्होंने अपने पिता की जीवनी भी लिखी और कई डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने.

हमेशा लोगों के जहन में रहेंगे जिंदा

डॉन इवर्क्स का मानना था कि अगर आपका काम बेहतरीन है तो सफलता और पैसा खुद आपके पास आ जाएगा. उनकी यही सोच और उनका तकनीकी विजन आज भी डिज्नी की दुनिया में जिंदा है. उनके निधन से मनोरंजन और थीम पार्क इंडस्ट्री ने एक ऐसे इनोवेटर को खो दिया है, जिसकी बनाई तकनीक ने करोड़ों लोगों की यादों को हमेशा के लिए खास बना दिया.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 12, 2026 04:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola