---विज्ञापन---
OTT Release this Week (10-16 August): एक दो नहीं 10 से 16 अगस्त के बीच रिलीज हो रहीं ये 10 फिल्में सीरीज
OTT Release this Week (10-16 August): 10 से 16 अगस्त के बीच ओटीटी पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं. देखें पूरी लिस्ट
OTT Release this Week (10-16 August): हर हफ्ते की तरह ओटीटी का ये हफ्ता भी काफी खास होने जा रहा है. इस हफ्ते यहां मनोरंजन की कोई कमी नहीं होने वाली है. क्योंकि 10 से 16 अगस्त के बीच एक दो नहीं, बल्कि 10 नई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं. लिस्ट में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना 'कॉकटेल 2' और एलन रिचसन का जैक रीचर 'रीचर' सीजन 4 भी शामिल है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
मोरिन्हो (Mourinho)
ये एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसकी कहानी फुटबॉल की दुनिया के मशहूर और चर्चित मैनेजर होसे मोरिन्हो की जिंदगी पर आधारित है. ये सीरीज 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
फिफ्टीज प्रोफेशनल्स - सीजन 1 (Fifties Professionals Season 1)
इस कोरियन ड्रामा सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये भी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.
रीचर - सीजन 4 (Reacher Season 4)
एलन रिचसन स्टारर सीरीज ‘रीचर’ अपने नए सीजन के साथ वापसी को तैयार है. दर्शक बेसब्री से आगे की कहानी का इंतजार कर रहे हैं. 12 अगस्त से आप इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
द ट्रेटर्स इंडिया- सीजन 2 (The Traitors India Season 2)
करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ अपने नए सीजन के साथ वापसी को तैयार है. इस बार शो में 21 मशहूर सेलिब्रिटी हिस्सा ले रहे हैं. ये शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
कैटलन (Kattalan)
इस मलयालम ड्रामा थ्रिलर फिल्म का इंतजार बेसब्री से ओटीटी पर हो रहा था. अब ये फिल्म 13 अगस्त को मनोरमा मैक्स ओटीटी पर रिलीज हो रही है.
इन द ग्रे (In The Grey)
ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में जिलनहॉल और हेनरी कैविल लीड रोल में हैं.
अ चाइल्ड ऑफ माय ओन (A Child of My Own)
ये एक इमोशनल मैक्सिकन ड्रामा फिल्म है, जो 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 अब ओटीटी पर आ रही है. सिनेमाघरों में इस फिल्म की कहानी को खूब सराहा गया था. देखना होगा कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. ये फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)
कंगना रनौत स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता जी5 पर 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 8.16 करोड़ रुपये कमाए थे.
डोन्ट से गुड लक (Don't Say Good Luck)
ये एक जबरदस्त ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, स्कूल के म्यूजिकल प्ले में लीड रोल में हैं, लेकिन इसी बीच उसकी पर्सनल लाइफ में कुछ ऐसा होता है कि वो उलझ जाता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को रिलीज हो रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.