---विज्ञापन---
‘यूज करके फेंक दिया…’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले सीजन की पायल तो आपको याद होंगी. इस रोल को एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या ने प्ले किया था. इससे वह घर-घर में पहचान बनाने में सफल रही थीं. उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी, जिसमें उन्हें सफलता भी हासिल हुई थी.
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले सीजन की पायल तो आपको याद होंगी. इस रोल को एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या ने प्ले किया था. इससे वह घर-घर में पहचान बनाने में सफल रही थीं. उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी, जिसमें उन्हें सफलता भी हासिल हुई थी.
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया वाला सीजन भी पहले वाले की तरह की काफी चर्चा में है. इस शो के जरिए लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. इसमें कुछ पहले वाले स्टार्स हैं तो कुछ नए भी दिखे हैं. ऐसे में पहले वाले सीजन की पायल तो आप लोगों को याद होंगी. इस रोल को एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या ने निभाया था और घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की थी. ऐसे में अब उन्होंने सालों के बाद खुलासा किया है कि लोगों ने यूज करके उन्हें फेंक दिया है. चलिए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.
दरअसल, जया भट्टाचार्या अब टीवी के बाद ओटीटी पर भी काफी पसंद की जा रही हैं. उन्हें हालिया रिलीज वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' में देखा गया था. इसमें लोगों ने उनके अभिनय को खूब सराहा था. इसकी रिलीज के बीच उन्होंने इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल और बॉयकॉट पर खुलकर बात की है.
जया भट्टाचार्या ने कहा कि वह दूसरों के लिए और दूसरों के हक के लिए हमेशा ही खड़ी रहती थीं. लड़ाई करती थीं. इसकी वजह से उन्हें कई बार नुकसान भी सहना पड़ा. टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ लोग उनको तीली लगा देते थे. अपना दुखड़ा रोते थे कि उनके साथ ऐसा हो गया वैसे हो गया.
जया ने बताया कि उनकी बातों में आकर वो बौखला सी जाती थीं. इसके बाद देखती थीं कि वही लोग उनके साथ पार्टी कर रहे होते थे. दोस्ती कर लेते थे और वो बेवकूफ बन जाती थीं.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्ट्रेस ने बताया था कि पीठ पीछे लोग उन्हें कहते थे कि वो लड़ाई करती हैं. दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया जाता था. उनका मानना है कि लोगों ने इंडस्ट्री में उनका इस्तेमाल किया है.
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग दोगले होते हैं. जया ने माना कि यही वजह है, जिसकी वजह से उनकी इंडस्ट्री के लोगों से लड़ाई हुआ करती थी. उनका मानना है कि लोगों के एक मजबूत महिला पसंद नहीं आती.
आपको बता दें कि जया भट्टाचार्या ने अब तक शादी नहीं की. वह 47 साल की हैं. उन्हें एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए हक की लड़ाई लड़ते हुए भी देखा गया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.