---विज्ञापन---
90s की सबसे महंगी एक्ट्रेस, घरवालों के खिलाफ जाकर बनी थी हीरोइन, मां के सपोर्ट से रचा इतिहास
90s Top Actress: 90 के दशक की इस मशहूर अदाकारा ने खुद के घर बगावत करके इतना बड़ा मुकाम हासिल किया. इंडस्ट्री के सबसे बड़े खानदान की बेटी होने के बावजूद इस हीरोइन को काफी कुछ झेलना पड़ा. एक मां को छोड़कर एक्ट्रेस का कोई साथ देने को तैयार नहीं था. लेकिन इस लड़की ने अपने परिवार का निमय तोड़ा और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कहलाई.
कपूर खानदान की बेटी
एक समय था जब कपूर खानदान के केवल मर्द फिल्मों में काम किया करते थे. जैसे राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर वगैरह. लेकिन लड़कियों के साथ ही बहुओं को भी फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी. लेकिन परिवार की इस बेटी ने इस नियम को तोड़ा और वो कर दिखाया, जो खानदान पहले मना था.
16 साल की उम्र में की बगावत
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर की, जिन्होंने कपूर खानदान की बेटी के रूप में नई मिसाल कायम की. एक तरफ जहां बेटियों को सिनेमा से दूर रखा जाता था. वहीं सिर्फ 16 साल की उम्र में 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपना डेब्यू कर करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा और कपूर परिवार की पहली महिला बनीं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा.
मां ने दिया साथ
फिल्मों में करिश्मा की एंट्री आसान नहीं थी. इसके लिए उन्हें अपने घर में ही काफी कुछ सुनना पड़ा, लेकिन उनकी मां बबीता ने उनका हमेशा साथ दिया, जिसके बाद करिश्मा की बहन करीना कपूर ने भी फिल्मों की दुनिया में एंट्री की.
90 की टॉप एक्ट्रेस
करिश्मा की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन 90 के दशक के मध्य तक, करिश्मा बॉलीवुड की सबसे सफल और भरोसेमंद हीरोइनों में से एक बन चुकी थीं. उन्होंने गोविंदा, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, और अक्षय कुमार संग शानदार काम किया.
ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कमाया नाम
करिश्मा ने 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुड़वा', 'दिल तो पागल है' और 'बीवी नंबर 1' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी. फिल्मों में उनका होना हिट होने के जैसा हो गया था. अपनी शानदार कलाकारी से करिश्मा कपूर ने सालों दर्शकों का दिल जीता. गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी यादगार बन गई. सलमान खान संग भी उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. 90 के दशक में हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.