Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर आने वाला है धमाका, जून के दूसरे हफ्ते में रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते दर्शकों को कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिलता है. जून 2026 का दूसरा हफ्ता मनोरंजन के मामले में दर्शकों के लिए खास होने वाला है. अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे बेहतरीन कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो आपको ये लिस्ट जरूर देखना चाहिए इस हफ्ते सस्पेंस थ्रिलर, रोंगटे खड़े कर देने वाले क्राइम ड्रामा, दिल को छू लेने वाले रोमांटिक शो और हॉरर-कॉमेडी का ऐसा कॉम्बिनेशन आ रहा है, जो आपको स्क्रीन से बांधकर रखेगा.

राख

हिंदी कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो एक बहुत बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है. अली फजल और सोनाली बेंद्रे की मुख्य भूमिकाओं वाली बहुचर्चित हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' (Raakh) 12 जून, 2026 को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है. इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी बज बना हुआ है.

---Advertisement---

क्या है सीरीज की कहानी?

अली फजल का इंटेंस लुक और सोनाली बेंद्रे की अदाकारी का यह कॉम्बिनेशन अपराध और जांच की एक ऐसी खौफनाक और सस्पेंस से भरी दुनिया को दिखाएगा, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी. इस सीरीज की कहानी दो बच्चों के अपराध और उनकी हत्या से जुड़ा हुआ है. इसकी कहानी कुख्यात अपराधी "रंगा-बिल्ला" पर आधारित है. जिन्होंने दो बच्चों को पहले किडनैप किया और बाद में उनकी हत्या कर दी. इन दो बच्चों में एक लड़की के साथ उन्होंने रेप भी किया था, जिसके बाद कोर्ट में उन्हें फांसी की सजा सुनाई.

एवरी ईयर आफ्टर

अगर आप क्राइम और थ्रिलर से हटकर कुछ बेहद खूबसूरत और भावुक कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए भी खास है. कैर्ली फॉर्च्यून की बेस्टसेलर नॉवेल पर आधारित रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'एवरी ईयर आफ्टर' (Every Year After) का प्रीमियर 10 जून, 2026 को Amazon Prime Video पर होने जा रहा है.

---Advertisement---

पार्टनर के साथ देखने के लिए बेस्ट सीरीज

अगर आप इस हफ्ते अपने पार्टनर के साथ बैठकर कोई प्यार, जुदाई और इमोशनल जज्बातों की कहानी देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये सीरीज सबसे बेहतर है. इस सीरीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. इस सीरीज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके सभी 8 एपिसोड एक साथ एक ही दिन रिलीज किए जाएंगे, जिससे दर्शक बिना किसी लंबे इंतजार के इसे एक बार में पूरा देख सकते हैं.

'भूत बंगला'

इस हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है, जिसका इंतजार हर सिनेमा लवर्स को रहता है. अक्षय कुमार की मस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 12 जून को सीधे नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म डर के साथ-साथ दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट भी करती है. यह फिल्म इस वीकेंड पर अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट डोज साबित होने वाली है.

---Advertisement---

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का है. आप अगर एक बार इसे देखने बैठ गए तो लास्ट तक अपनी नजर नहीं हटा सकेंगे. फिल्म की कहानी अक्षय कुमार और एक शापित गांव के इर्द गिर्द घूमती है. अक्षय कुमार को विरासत में एक आलीशान बंगला मिलता है, जहां वो अपनी बहन की शादी करने का सोचता है. लेकिन उस गांव में शादी के रात ही दुल्हनें गायब हो जाती है. इसके बाद की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा.

First published on: Jun 05, 2026 10:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola