---विज्ञापन---
Jio Hotstar Release This Week: इस हफ्ते ‘जियो हॉटस्टार’ पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और सीरीज, 3 से 9 अगस्त के बीच होगी रिलीज
इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. जिसमें क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज हैं. इसके अलावा कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म भी शामिल है.
नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्में और सीरीज भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी.
'द शॉर्ड्स'
लिस्ट में पहला नाम वेब सीरीज 'द शॉर्ड्स' का है. 1981 के लॉस एंजिल्स पर आधारित यह 10 एपिसोड की सीरीज है. इस सीरीज में बलकी प्रेप स्कूल में सीनियर ईयर के दौरान एलिस के काल्पनिक टीनएज लाइफ के बारे में दिखाया गया है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक नया स्टूडेंट रॉबर्ट मैलोरी की एंट्री होती है, तो ब्रेट को यकीन हो जाता है कि उसका रिश्ता टॉलर नाम के एक सीरियल किलर से है, जो शहर भर में टीनएजर्स को निशाना बना रहा है. जियो हॉटस्टार पर ये शो 6 अगस्त को रिलीज होगा.
'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी'
'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' साल 2023 की सीक्वल है, जिसमें क्रिस प्रैट, चार्ली डे, आन्या टेलर जॉय, जैक ब्लैक और कीगन माइकल ने वापसी की है. फिल्म में दिखाया जाता है कि बाउजर की हार के वे अंतरिक्ष में एक एडवेंचर पर निकलते हैं. जब बाउजर जूनियर कॉमेट ऑब्जर्वेटरी में लुमास की रक्षस प्रिंसेस रोजालिना को किडनैप कर लेता है. ये फिल्म 7 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.
'हसल सीजन 5'
'हसल सीजन 5' भारत का सबसे बड़ा हिप हॉप रियलिटी कॉम्पिटिशन शो है, जिसका पांचवा सीजन आने वाला है. इसमें बादशाह रैप सुप्रीमो के तौर पर वापस आएंगे. उनके साथ स्क्वाड बॉय EPR भी लौट रहे हैं और नए स्क्वाड बॉस के तौर पर एग्सी, MC स्क्वायर और पैराडॉक्स शामिल हो रहे हैं. ये सभी पहले हसल के कंटेस्टेंट रह चुके हैं और अब जजिंग टेबल के दूसरी तरह होंगे. ये शो 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
'उइर'
आखिर में हम बात करेंगे साउथ फिल्म 'उइर' की. ये एक मलयालम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है, जो कि रियल लाइफ इवेंट पर बनी है. ये फिल्म अजीब रहमान नाम के एक सब इंस्पेक्टर पर बनी है, जो कि एक रहस्यमयी मर्डर की जांच करता है और इस बीच वो अपने बचपन के ट्रॉमा का सामना करता है. ये फिल्म 4 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.