Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनीं ये फिल्म, फैमिली ड्रामा देख आ जाएगा मजा

Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक बड़ी ही शानदार फिल्म आई है. फिल्म की कहानी तेजी से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रही है. नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फिल्म नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी है.

Netflix Trending: ओटीटी पर हर वीकेंड कुछ न कुछ खास होता है. यहां हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. हाल ही में यहां एक ऐसी फिल्म आई है, जिसने सिनेमाघरों में अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी छाप छोड़ी थी. अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिलहाल ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.

कौनसी फिल्म?

हम जिसकी बात कर रहे हैं वो एक तेलुगु फिल्म है. एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसमें साउथ सुपरस्टार रवि तेजा लीड रोल में हैं. जी हम बात फिल्म इरुमुडी (Irumudi) की कर रहे हैं.

---Advertisement---

5 भाषाओं में मौजूद

सिनेमाघरों में तहलका मचने के बाद ये फिल्म 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में एन्जॉय कर सकते हैं.

नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग

नेटफ्लिक्स पर आते ही इरुमुडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिलहाल ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इसमें रवि तेजा का किरदार बेहद पसंद किया जा रहा है.

---Advertisement---

कहानी

बात करें कहानी की तो इरुमुडी में एक पिता और उसकी बेटी के प्यारे रिश्ते को दिखाया गया है. इसमें पिता अपनी बेटी की खातिर सबकुछ कर गुजरने को तैयार है, जबकि उस शख्स का अतीत काफी हिंसक रहा है. ऐसे में फिल्म की कहानी आगे बड़ी दिलचस्प हो जाती है.

इरुमुडी बॉक्स ऑफिस

ओटीटी से पहले इरुमुडी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में 187 करोड़ की शानदार कमाई तय की, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 240 करोड़ के पार रहा है. वहीं फिल्म का बजट मात्र 35 करोड़ है.

---Advertisement---
First published on: Sep 20, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola