---विज्ञापन---
‘जो मुझे चाहिए था, वो नहीं मिला’, गोविंदा की पत्नी सुनीता का शॉकिंग खुलासा, शादी के 40 साल बाद छलका दर्द
Sunita Ahuja on Govinda: हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे तहलका मच गया. अपने पति गोविंदा को लेकर सुनीता ने चौंका देने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि गोविंदा एक बेहतरीन बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर उनसे उनकी कुछ अलग उम्मीदें थीं.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा
गोविंदा की पत्नी अक्सर सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में दिए एक एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
गोविंदा को लेकर पत्नी सुनीता का खुलासा
सुनिया ने कहा कि गोविंदा एक बेहतरीन बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर उनसे उनकी कुछ अलग उम्मीदें थीं. सुनीता ने ये भी माना कि चार दशक साथ बिताने के बाद अब पीछे मुड़कर देखने का कोई फायदा नहीं है. उनके इस बयान ने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है.
पूरी जिंदगी सेवा में लगा दी
अपने इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कहा, "वो बहुत अच्छे बेटे हैं, बहुत अच्छे भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर मुझे जो चाहिए था, वो अलग था. मुझे पार्टी करने का शौक है, बाहर डिनर पर जाना और हॉलिडेज पर घूमना पसंद है. लेकिन उसने अपनी पूरी जिंदगी परिवार की सेवा में लगा दी. उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया. वो 60 साल का हो गया है. वो कभी अपने लिए जिया ही नहीं. ये बात मुझे दुख देती है."
गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए
सुनीता के मुताबिक गोविंदा ने कभी अपनों के लिए समय नहीं निकाला. आगे उन्होंने कहा, “आप इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ नहीं देखा. मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए. अब अफसोस करने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते ना अभी. अब 40 साल बीत गए हैं. अब तो सोचना भी गुनाह है.”
1987 में रचाई शादी
बता दें गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी ने फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड' से फिल्मों में डेब्यू किया था. लेकिन उनका करियर आगे नहीं बढ़ सका. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं.