---विज्ञापन---
Friday OTT releases (October 9, 2026): इस फ्राइडे ओटीटी पर आ रही हैं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
Friday OTT releases (October 9, 2026): हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते शुक्रवार को कई नई फिल्में, वेब सीरीज की वापसी हो रही है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
Friday OTT releases (October 9, 2026): ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते शुक्रवार, 9 अक्टूबर, 2026 को कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं. परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी की इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 'रिपोर्टिंग लाइव' से लेकर बेन एफ्लेक और केरी वाशिंगटन की हाई-स्टेक्स क्राइम थ्रिलर 'एनिमल्स' तक, इस फ्राइडे आपको काफी कुछ मजेदार देखने को मिलने वाला है.
Eyes - SonyLIV
ये एक शानदार मलयालम भाषा की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है. इसमें पुलिस ऑफिसर टीना सेबेस्टियन (कनी कुसरुति) स्टॉकिंग के परेशान करने वाले मामलों की जांच कर रही हैं, लेकिन इन मामलों को सुलझाने के लिए टीना को इसके तह में उतरना पड़ता है. इसके लिए वो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करती हैं ताकि अपराधियों की सोच को समझ सकें और जुनून के बुरे पहलू को जान सकें. ये सीरीज सोनीलिव पर इस हफ्ते रिलीज हो रही है.
Reporting Live - Netflix
इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. 'रिपोर्टिंग लाइव' एक रोमांचक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें रिपोर्टर संध्या (परिणीति चोपड़ा) और कैमरामैन विनोद (देवेन भोजानी) की कहानी दिखाई गई है, जो ताकतवर सिंडिकेट्स के समर्थन वाले अवैध रेत-खनन नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं.
Animals - Netflix
लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बॉल (बेन एफ्लेक) और उनकी पत्नी एबिगेल (केरी वाशिंगटन) की जिंदगी उनके बेटे की किडनैपिंग के बाद पूरी तरह उलट-पुलट हो जाती है. किडनैपर की डिमांड को पूरा करने के लिए कपल को कई खतरनाक कदम उठाने पड़ते हैं.
Take Charge of My Heart - Netflix
बेक हो-रैंग (किम यंग-क्वांग) का दिल आर्टिफिशियल है और उन्हें एक अजीब समस्या है कि जिंदा रहने के लिए उन्हें रेगुलर रिचार्जिंग की जरूरत होती है. इसका एक अनोखा समाधान उन्हें ना बो-बे (चे सू-बिन) से मिलता है, जो एक राइटर हैं और जिनके छूने से इतनी बिजली पैदा होती है कि उनका दिल चल सके. लेकिन बाद में वो उसके प्यार में पड़ जाता है.
Matchbox The Movie - Apple TV
शॉन वॉकर (जॉन सीना) अपने बचपन के दोस्तों से दोबारा मिलने की उम्मीद में अपने होमटाउन लौटता है. लेकिन वहां पहुंचकर वो एक इंटरनेशनल संकट के बीच फंस जाता है. एक न्यूक्लियर हथियार की चोरी के झूठे आरोप में फंसने के बाद, शॉन – जो एक अंडरकवर CIA एजेंट है – और उसके दोस्तों को भागना पड़ता है. वो उस हथियार को वापस पाने और अपने ऊपर लगे दाग को धोने के लिए दुनिया भर में फैले एक मिशन पर निकल पड़ते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.