---विज्ञापन---
Friday OTT releases (October 16, 2026): इस फ्राइडे OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, रिलीज हो रहीं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज
Friday OTT releases (October 16, 2026): फ्राइडे के दिन सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक एक से बढ़कर एक नई फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं. इस शुक्रवार 16 अक्टूबर को ओटीटी पर क्या कुछ खास होने वाला है, आइए जानते हैं.
Friday OTT releases (October 16, 2026): शुक्रवार, 16 अक्टूबर, 2026 को ओटीटी पर काफी कुछ खास होने जा रहा है. वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की तमिल क्राइम थ्रिलर DC से लेकर, टॉम हिडलस्टन और गेंडन फुंट्सोक की बायोग्राफिकल ड्रामा 'तेनजिंग' तक इस हफ्ते आ रहीं नई फिल्में-सीरीज आपका जबरदस्त मनोरंजन करेंगी. देखें पूरी लिस्ट.
Masterplan - Amazon Prime Video
ये एक जबरदस्त क्राइम-कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी रोजर (स्टैनली टुची) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर्ड मास्टर चोर है. वो मोना लिसा की चोरी करने के लिए एक इटैलियन हैकर (सिमोना टबास्को) और एक फ्रेंच विस्फोटक एक्सपर्ट (विक्टर बेलमोंडो) को अपनी टीम में शामिल करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रोजर बताता है कि जिन दो लोगों को उसने टीम में लिया है, वे असल में बिछड़े हुए भाई-बहन हैं और वो खुद उनका असली पिता है.
Tenzing - Apple TV
'तेनजिंग' फिल्म नेपाली-भारतीय शेरपा तेनजिंग नोर्गे (गेंडन फुंट्सोक) और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी (टॉम हिडलस्टन) के साथ 1953 में माउंट एवरेस्ट पर उनकी ऐतिहासिक चढ़ाई की कहानी दिखाती है.
DC - SonyLIV
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म DC ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार हैं. इसमें लोकेश कनगराज 'देवदास' का किरदार निभाया है, जो एक बागी अपराधी है और एक डकैती के बिगड़ने और पुलिस ऑफिसर की मौत के बाद भागा-भागा फिर रहा है. चंद्रा (वामिका गब्बी) उसकी मदद करती है. चंद्रा एक सेक्स वर्कर है जो उसे क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में रास्ता खोजने में मदद करती है.
Aasha - ZEE5
'आशा' एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें उर्वशी लीड रोल में हैं. फिल्म में उर्वर्शी एक ऐसी विधवा का किरदार निभा रही हैं जो गहरे सदमे से गुजर रही है और एक मामूली कार दुर्घटना के बाद उसकी जिंदगी बेकाबू हो जाती है. इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.
Money Trap: The Karun Treasure - Netflix
'मनी ट्रैप: द कारुन ट्रेजर' में, स्कैम आर्टिस्ट आसिम नोयन (यिलमाज एर्दोगन) 'कारुन के खजाने' का एक पौराणिक नक्शा मिलने के बाद, अपनी पुरानी गैंग को एक आखिरी बार ठगी के काम के लिए इकट्ठा करता है. हालांकि उनका ये आखिरी मिशन जल्द ही अफरातफरी में बदल जाता है क्योंकि उन्हें बेरहम विरोधी गैंग और इंटरनेशनल खजाना खोजने वालों का सामना करना पड़ता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.