Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर ढाई महीने पुरानी इस फिल्म का जलवा, दुनियाभर में कर रही ट्रेंड

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. दुनियाभर में इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट खूब पसंद किए जाते हैं. यहां आप स्पेनिश, साउथ कोरिया, चीन, थाईलैंड, अंग्रेजी, हिंदी और साउथ भाषाओं सहित हर तरह के कंटेंट मौजूद हैं. वहीं हाल ही में आई एक इंडियन फिल्म को पूरी दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई एक इंडियन फिल्म को दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली नॉन इंग्लिश फिल्मों में तीसरे नंबर पर ट्रैंड कर रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हुई थी.

---Advertisement---

दुनियाभर में ट्रेंडिंग

फिल्म को लेकर खुद नेटफ्लिक्स ने लिखा कि राजा शिवजी नेटफ्लिक्स पर नॉन-इंग्लिश फिल्मों में दुनिया भर में नबर तीन पर ट्रेंड कर रही है. रितेश देशमुख स्टारर ये फिल्म 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. बॉक्स ऑफिस पर इसने 130 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म की कास्ट

'राजा शिवाजी' का निर्देशन और निर्माण दोनों रितेश देशमुख ने किया था. फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं. इसके अलावा सलमान खान का इसमें स्पेशल कैमियो भी नजर आया है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो, राजा शिवाजी छत्रपति शिवजी महाराज की कहानी कहती है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच हुए संघर्ष को बखूबी दिखाया गया है.

नेटफ्लिक्स पर करें एन्जॉय

अगर आप ऐतिहासिक फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. इसे आप नेटफ्लिक्स पर जब चाहे तब देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 13, 2026 11:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola