---विज्ञापन---
Photos: 16 साल बाद FIFA वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन, मेलोन-शकीरा सहित कई ग्लोबल सितारों ने फाइनल में बांधा समा
FIFA World Cup Final 2026 का समापन रंगारंग समारोह के साथ हुआ. मैच के दौरान एल. पाउसिनी, निकोल शेर्जिंगर, पोस्ट मेलोन, शकीरा, रॉबी विलियम्स, जस्टिन बीबर, BTS और आईशोस्पीड जैसे कई ग्लोबल सितारों ने अपनी परफॉरमेंस से चार-चांद लगा दिए.
पोस्ट मेलोन
FIFA World Cup Final में सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी सुपरस्टार पोस्ट मेलोन रहे. उन्होंने अपने जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस से पूरे स्टेडियम का दिल जीत लिया. उनकी एंट्री और एनर्जी ने फाइनल मैच से पहले माहौल को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया, जिसे दर्शकों ने खूब एन्जॉय हुआ.
जेनिफर हडसन
यहां चार बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं और ऑस्कर से सम्मानित जेनिफर हडसन ने भी परफॉर्म किया. जेनिफर ने अमेरिका का राष्ट्रगान गाया. उनकी दमदार आवाज ने पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया.
शकीरा की परफॉरमेंस ने जीता फैंस का दिल
इस बार का वर्ल्ड कप फाइनल और भी खास रहा. मैच के हाफटाइम में जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिला. हाफटाइम शो में यहां ग्लोबल स्टार शकीरा ने अपनी परफार्मेंस से हर किसी को दीवाना बना दिया. शकीरा और बर्ना बॉय ‘दाई दाई’ गाने पर परफॉर्म किया, जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल सॉन्ग है.
मैडोना ने की शानदार एंट्री
मशहूर सिंगर मैडोना की परफॉरमेंस ने भी फैंस को खूब आकर्षित किया. उनकी आवाज सुनकर पूरा स्टेडियम झूम उठा. शानदार एंट्री के साथ ही मैडोना ने सबको अपने गानों से आकर्षित कर लिया.
जस्टिन बीबर, BTS और ‘द मपेट्स’ ने बनाया सबको दीवाना
इसके बाद जस्टिन बीबर, BTS और ‘द मपेट्स’ ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सबको दीवाना बनाया. सभी ने फीफा वर्ल्ड कप का ये फाइनल शानदार और हमेशा के लिए यादगार बना दिया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.