Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 को भी टक्कर दे रही ये सस्पेंस थ्रिलर, 3 महीने से OTT पर ट्रेंडिंग

OTT Trending: सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस फिल्म को 9 महीने बात चले हैं. लेकिन इस फिल्म का क्रेज आज भी देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म पिछले तीन महीने से ट्रेंडिंग लिस्ट से हटने को तैयार नहीं है. आलम ये है कि इसने साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यानी धुरंधर 2 को भी कड़ी टक्कर दे दी है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

सिनेमाघरों में ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई थी. तब इसका ओरिजिनल वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था, जिसे बाद में ओटीटी पर रिलीज किया. हम बात कर रहे हैं फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की, जो साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी.

---Advertisement---

‘धुरंधर: रॉ और अनदेखा’

धुरंधर के थिएटर वर्जन में कुछ सीन्स काटे गए थे और फिर इसे भारत में रिलीज किया गया था. इसके बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया गया. लेकिन इसका अनकट वर्जन तीन महीने पहले जारी किया गया, जिसका नाम ‘धुरंधर: रॉ और अनदेखा’ (Dhurandhar: Raw and Undekha) है और ये JioHotstar पर रिलीज की गई है.

तीन महीने से धाक जमाए बैठी है

रिलीज के पहले दिन से ही JioHotstar पर ‘धुरंधर: रॉ और अनदेखा’ छाई हुई है. इस अनकट वर्जन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. JioHotstar पर रिलीज हुए इसे तीन महीने हो गए हैं, लेकिन ये अभी भी ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---

JioHotstar पर ट्रेंडिंग

3 घंटे 25 मिनट की धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा इस वक्त JioHotstar की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है. दोनों फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं.

दोनों फिल्मों ने की धुआंधार कमाई

धुरंधर फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. वहीं मार्च 2026 में आई धुरंधर 2 ने 1800 करोड़ के पार कमाई की थी.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola