---विज्ञापन---

‘जुआ किसी का ना हुआ’… बॉलीवुड का सबसे अमीर सुपरस्टार, जुए में हारा सारा पैसा और बंगला, अंतिम समय में कोई अर्थी उठाने वाला तक नहीं हुआ नसीब

Bollywood Superstar: आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टर से मिलवा रहे हैं, जिनकी अमीरी देखते ही बनती थी. गुजरे जमाने के इस सुपरस्टार ने हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए. जीवन में वो सबकुछ हासिल किया, जो एक फिल्मी सितारा करना चाहता है. लेकिन जुए की लत ने एक्टर का सबकुछ छीन लिया. देखते ही देखते उनकी हालत इतनी खराब हुई कि अंत समय में कोई कंधा देने वाला भी नसीब नहीं हुआ. चलिए इस एक्टर के बारे में जानते हैं.

मशहूर एक्टर भारत भूषण

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर भारत भूषण की, जिन्होंने हिंदी सिनेमा एक एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर के रूप में काम किया. वैसे तो भारत भूषण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं, लेकिन उन्हें साल 1952 में आई फिल्म बैजू बावरा के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. एक दौर में भारत देश के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक थे, लेकिन आखिरी समय में उनका सबकुछ लूट गया था.

---Advertisement---

50 के दशक का सुपरस्टार

50 के दशक के सुपरस्टार भारत भूषण की दीवानगी ही कुछ और थी. उस समय वो देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक थे. राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार जैसे सुपरस्टार्स की मौजूदगी के बावजूद भारत भूषण की हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान थी.

निभाए शानदार रोल

अपने फिल्मी करियर में भारत भूषण ने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया. उन्होंने बैजू बावरा (1952), आनंद मठ (1952), मिर्जा गालिब (1954), मुड़ मुड़ के ना देख (1960), श्री चैतन्य महाप्रभु (1952) और बरसात की रात (1960) जैसी कई हिट फिल्मों में शानदार काम किया. बैजू बावरा ने भारत भूषण को घर-घर में मशहूर कर दिया. फिल्म में उन्होंने एक संगीतकार की भूमिका निभाई जिसने 'तानसेन' को चुनौती दी थी.

---Advertisement---

टॉप एक्ट्रेसेस संग किया काम

ये वो समय था जब भारत भूषण इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और अमीर कलाकार के रूप में उभरें. अपने करियर में उन्होंने लगभग उस समय की सभी बड़ी एक्ट्रेसेस संग काम किया. गीता बाली, निरूपा रॉय, नरगिस और मधुबाला संग उनकी जोड़ी पर्दे पर छाई रही.

राजा से रंक बने भारत भूषण

लेकिन आगे चलकर कुछ ऐसा हुआ कि भारत भूषण एकदम कंगाल हो गए. शशि कपूर, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे सितारों के उभरने के बाद भारत भूषण का करियर खत्म हो गया. दरअसल फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद भारत भूषण ने प्रोडक्शन की जिम्मेदारी ली, जिसके बाद उन्हें भरी नुकसान झेलना पड़ा. ऐसे में भारत भूषण ने अपनी अधिकांश संपत्ति बेच दी और एक चॉल में रहने लगे. सुपरस्टार ने अपना गुजारा चलाने के लिए कुछ फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया.

जुए की लत ने सबकुछ छीन लिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत भूषण जुए में काफी पैसा और प्रॉपर्टी भी हार गए. अंत समय में उनका कोई नहीं रहा और वो एकदम बेसहारा हो गए. भारत भूषण आखिरी दिनों में बहुत ज्यादा बीमार हो गए थे. 10 अक्टूबर, 1992 को 72 साल की उम्र में तंगहाली से जूझते-जूझते भारत भूषण का देहांत हो गया.

First published on: May 20, 2026 06:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.