Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉबी देओल की सबसे धांसू वेब सीरीज, 6 सालों से ओटीटी पर मचा रही तहलका

Bobby Deol Series: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उनका जलवा देखने को मिला है. उनकी ये वेब सीरीज 6 सालों से ओटीटी पर तहलका मचा रही है.

Bobby Deol Series: सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी आज भी दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है. अबतक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और इसके नए सीजन का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 6 साल से ओटीटी पर छाई इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए हैं. अबतक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और फैंस बेसब्री से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम की, जिसमें बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने निगेटिव रोल प्ले किया है. सही मायनों में ये सीरीज बॉबी देओल के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई.

---Advertisement---

2020 में आया था पहला सीजन

बॉबी देओल स्टारर सीरीज ‘आश्रम’ ओटीटी की सबसे बेहतरीन और सफल सीरीज में से एक मानी जाती है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था और अबतक इसके तीन सीजन आ चुके हैं. इसके सारे एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में मौजूद हैं.

सीरीज की कहानी

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में बॉबी देओल ने 'बाबा निराला' का लीड किरदार निभाया है, जो अध्यात्म की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है.

---Advertisement---

जल्द आएगा चौथा सीजन

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक 'आश्रम सीजन 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मेकर्स ने हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा की है, जिससे जल्द ही 'बाबा निराला' का नया चैप्टर दर्शकों के सामने आएगा.

First published on: Aug 24, 2026 08:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola