---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 Contestants List: बादशाह की एक्स वाइफ से लेकर मैरी कॉम तक, Bigg Boss में बवाल मचाने आ रहे ये 18 सितारे?
Bigg Boss 20 Contestants List: रियलिटी शो Bigg Boss के नए सीजन में कई बड़े-बड़े चेहरे शामिल होने जा रहे हैं. आइए कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट देखते हैं.
Bigg Boss 20 Contestants List: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. सलमान खान स्टारर इस शो से अब तक ऑफिशियल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है लेकिन अब BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर कंटेस्टेंस्ट्स की संभावित लिस्ट जारी कर दी है. इस बार शो में कई नामी कलाकार दस्तक दे रहे हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
माही विज और मैरी कॉम
'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे शो से मशहूर माही विज इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. शो में सबसे बड़ा सरप्राइज मैरी कॉम हैं, जिन्होंने खेल जगत में काफी लोकप्रियता हासिल की है. मैरी कॉम अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं.
6 सितम्बर से होगी शुरुआत
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का शानदार आगाज हो चुका है. 6 सितम्बर से ये शो स्ट्रीम होने जाए रहा है. शो के होस्ट सलमान खान ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आए हैं.
कहां देखें बिग बॉस 20
बता दें 6 सितंबर को शुरू हो रहे बिग बॉस 20 की स्ट्रीमिंग टीवी चैनल कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होगी. शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे प्रसारित होगा.
कंटेस्टेंट लिस्ट
माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम और अरिश्फा खान
कंटेस्टेंट लिस्ट
कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, कनिका मान, रैपर युंग डीएसए (हर्ष विजय मचारे), खुशी दुबे, रिया अहीर और लव गिल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.