Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 में इंडस्ट्री की इन 5 हसीनाओं की एंट्री? लिस्ट में मौनी रॉय-दिशा वकानी सहित इन एक्ट्रेसेस का नाम शामिल

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने जा रहा है. ऐसे में शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खबरों के मुताबिक, शो के लिए इंडस्ट्री की इन 5 मशहूर एक्ट्रेसेस को 'बिग बॉस 20' के लिए अप्रोच किया गया है. देखें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.

Bigg Boss 20: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐसे में शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है. तरह-तरह की रिपोर्ट्स में अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं. अब जानकारी है कि टीवी की इन 5 मशहूर हसीनाओं को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. शो के 20वें सीजन में काफी कुछ खास देखने को मिलने वाला है. इस बार शो में ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ जैसे कॉन्सेप्ट की भी चर्चा है. आइए इन संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट देखते हैं.

मौनी रॉय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय का है. टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर पहचान बनाने वाली मौनी अपनी बोल्ड इमेज और ग्लैमरस पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में उनका बिग बॉस के घर में आना काफी मजेदार साबित हो सकता है.

---Advertisement---

दृष्टि धामी

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए सामने आया है. टीवी सीरियल ‘गीत- हुई सबसे पराई’ और ‘मधुबाला’ से दृष्टि ने हर किसी का दिल जीता है. उनका इस शो में आना फैंस के लिए काफी खास साबित हो सकता है.

दिशा वकानी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का आइकॉनिक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी के नाम की खूब चर्चा है. बिग बॉस में उनकी एंट्री दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर सकती है. फिलहाल अभी उनकी भागीदारी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

---Advertisement---

रोशनी वालिया

अपनी बोल्ड अदाओं से सबको घायल कर देने वाली एक्ट्रेस रोशनी वालिया का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है. रोशनी का बिग बॉस में शामिल होना काफी शानदार साबित हो सकता है.

युक्ति कपूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस युक्ति कपूर को भी बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अब ही मेकर्स की तरफ से उनके नाम पर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

---Advertisement---
First published on: Aug 22, 2026 09:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola