Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे की झन्नाटेदार सस्पेंस थ्रिलर, कहानी देखकर हिल जाएगा दिमाग

Best Suspense Thriller: आज हम आपके लिए साउथ की एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर जिसे देख आपका माथा घूम जाएगा. एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री फिल्म, जिसकी कहानी अंततक दर्शकों को सीट छोड़ने नहीं देती है.

Suspense Thriller: अगर आप भी दिमाग घुमाऊ सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है. इसकी झन्नाटेदार कहानी देखकर हर कोई हैरान रह जता है. आइए फिल्म के बारे में सबकुछ जानते हैं.

कौनसी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2024 में आई फिल्म 'गोलम' (Golam) की, जो एक मलयालम भाषा की पुलिस इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन समजाद पी.एस. ने किया है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक आईटी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, इसाक जॉन की रहस्यमई मौत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका शव ऑफिस के अंदर से बंद टॉयलेट में मिलता है. ऑफिस में हर तरह के लोग है. ऐसे में पुलिस हर किसी पर जॉन के कत्ल का शक करती है.

अंत देख रह जाएंगे हैरान

जैसे-जैसे पुलिस इस मामले में जांच आगे बढ़ाती है कॉरपोरेट जगत के कई काले राज उजागर होते हैं. आगे की कहानी में एक ऐसा मोड़ आता जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

---Advertisement---

चौंका देगा क्लाइमैक्स

अंत में कातिल का पता चल जाता है. लेकिन जब ये आपको पता चलेगा कि आखिर कातिल था कौन तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. कातिल एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे पुलिस भी गिरफ्तार नहीं कर सकती और पुलिस भी कातिल का साथ देती है.

प्राइम वीडियो पर देखें

फिल्म की कहानी आपको किसी बड़ी सस्पेंस से भरी फिल्मों से कम नहीं लगेगी. आप गोलम फिल्म को Amazon Prime Video पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 12, 2026 02:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola