---विज्ञापन---
Alpha से पहले OTT पर देख डालें ये 4 स्पाई थ्रिलर, सस्पेंस भरी कहानी देख रह जाएंगे शॉक
Spy Thriller: आलिया भट्ट और शारवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर Alpha सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. लेकिन अगर आप अल्फा जैसी ही फीमेल स्पाई वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो OTT पर मौजूद ये चार शानदार स्पाई थ्रिलर आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इन चारों फिल्मों में आपको जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिल, ड्रामा और देशभक्ति देखने को मिलती है. चलिए जानते हैं.
Kahaani
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘कहानी’ का है. ये बॉलीवुड की एक बहुत ही शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जहां हर मोड़ पर नया रहस्य सामने आता है. इसका क्लाइमैक्स इतना चौंकाने वाला है कि आखिर तक अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि असली कहानी क्या है. इसकी पूरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Naam Shabana
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘नाम शबाना’ साल 2015 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेबी की लोकप्रिय किरदार शबाना की कहानी को आगे बढ़ाती है. एक निजी हादसे के बाद शबाना कैसे देश की सबसे कुशल खुफिया एजेंट बनती है, यही इस फिल्म का मुख्य आधार है. एक्शन, थ्रिल और जासूसी से भरपूर इस फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है. इसमें मनोज बाजपेयी और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Raazi
आलिया भट्ट, विक्की कौशल और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘राजी’ एक ऐसी भारतीय लड़की की कहानी है, जो देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के सैन्य परिवार में शादी कर अंडरकवर एजेंट बन जाती है. फिल्म में आलिया भट्ट ने शानदार काम किया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Khufiya
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म खुफिया में तब्बू लीड रोल में हैं. ये फिल्म खुफिया एजेंसियों की दुनिया, विश्वासघात, देशभक्ति और जासूसी ऑपरेशन को बेहद प्रभावशाली अंदाज में दिखाती है. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.