Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 18: ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, 18वें दिन भी कमाए करोड़ों, जानें कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 18: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 18वें दिन फिल्म भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 collection day 18
Dhamaal 4 collection day 18

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 18: ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ और थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज के बाद भी इसकी कमाई पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. इतना ही नहीं, रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की. हालांकि, इसकी कमाई में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है. आइए, फिल्म के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

फिल्म ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़

दरअसल, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने रिलीज के तीसरे सोमवार 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की कमाई में 4.75 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, फिल्म अभी भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर रही है. 18वें दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 10 प्रतिशत रही और इसके 5,076 शो चले.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

फिल्म ने भारत में 18 दिनों में कुल 151.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 209.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

जन नायकन ने कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर, ‘धमाल 4’ का मुकाबला हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ से हो रहा है. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. महज 5 दिनों में इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 134.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख के अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, रवि किशन, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह 2007 में शुरू हुई ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है.

यह भी पढ़ें- Dhamaal Box Office Collection Day 16: ‘धमाल 4’ ने 16वें दिन फिर लगाई छलांग, कर डाला इतने करोड़ का कारोबार

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2026 07:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola