Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘चांद मेरा दिल’ से पहले ओटीटी पर देख डालें अनन्या पांडे की ये 5 फिल्में, रोमांस और कॉमेडी का मिलेगा जबरदस्त डोज

---विज्ञापन---

Ananya Panday Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ कमाई नहीं कर पा रही है. ऐसे में आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद अनन्या पांडे की 5 सबसे शानदार फिल्में लेकर आए हैं. कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा. आइए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

साल 2025 के अंत में आई इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म लॉस एंजिल्स के एक प्रैक्टिकल वेडिंग प्लानर रेहान (कार्तिक आर्यन) और आगरा की एक बेहद रोमांटिक लेखिका रूमी (अनन्या पांडे) की कहानी है. दोनों अलग-अलग सोच रखते हैं. क्रोएशिया के एक क्रूज ट्रिप पर दोनों मिलते हैं और 10 दिनों में प्यार हो जाता है, लेकिन शादी को लेकर दोनों की जिंदगी में मजेदार ट्विस्ट आता हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म की कहानी बड़ी मजेदार है. फिल्म की कहानी परी नाम की लड़की (अनन्या पांडे) और करम (आयुष्मान खुराना) नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परी से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. लेकिन परी के पिता की रखी अजीब शर्तों और भारी कर्ज के कारण करम को मजबूरन पूजा बनकर लड़की की आवाज में बात करनी पड़ती है. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

साल 2019 में आई इस फिल्म से अनन्या पांडे ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म की कहानी सेंट टेरेसा कॉलेज के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कॉलेज की सबसे अमीर और घमंडी लड़की श्रेया (अनन्या पांडे) और एक मिडिल क्लास लड़का रोहन (टाइगर श्रॉफ) शुरुआत में एक-दूसरे को नापसंद करते हैं. बाद में फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल और कॉलेज कॉम्पिटिशन में बदल जाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

गहराइयां

अनन्या पांडे की इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं. ये फिल्म आज के दौर के उलझे हुए रिश्तों और आधुनिक प्यार पर आधारित एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब टिया (अनन्या पांडे) का मंगेतर जैन (सिद्धांत चतुर्वेदी) उसकी कजिन अलीशा (दीपिका पादुकोण) की तरफ आकर्षित हो जाता है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

पति पत्नी और वो

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की कहानी कानपुर के एक सीधे-साधे सरकारी कर्मचारी चिंटू त्यागी (कार्तिक आर्यन) की है, जो अपनी पत्नी (भूमि पेडनेकर) के साथ एक शांत जिंदगी जी रहा होता है. ऐसे में शहर में एक बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल लड़की तपस्या (अनन्या पांडे) एंट्री लेती है और चिंटू उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. ये फिल्म भी आपको प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी.

---Advertisement---
First published on: May 28, 2026 07:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola