Sunday, 11 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amitabh Bachchan Upcoming Movies: 84 साल की उम्र में भी छाए अमिताभ बच्चन, इन 5 फिल्मों से रचेंगे इतिहास

Amitabh Bachchan Upcoming Movies: 84 साल के हो चले अमिताभ बच्चन अब भी फिल्मी दुनिया में छाए हुए हैं. आइए उनकी कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Amitabh Bachchan Upcoming Movies: आज 11 अक्टूबर 2026 को अमिताभ बच्चन अपना 84वां जन्मदिन मान रहे हैं. पिछले 5 दशकों से लगातार इंडस्ट्री में छाए बिग बी आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं. आइए आज उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

सेक्शन 84

‘सेक्शन 84’ एक कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है. इसमें अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने गंभीर किरदार में लौटेंगे. इस फिल्म को ऋभु दासगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ी बाकी जानकारियों के लिए आधिकारिक अपडेट का इंतजार है. इसमें अमिताभ के साथ निमरत कौर, अभिषेक बनर्जी और डायना पेंटी भी नजर आएंगे.  

---Advertisement---

कल्कि 2

‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल का इंतजार हर कोई कर रहा है. फैंस ‘कल्कि 2’ में अमिताभ बच्चन के अश्वत्थामा के किरदार में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी लीड रोल में हैं. निर्देशक नाग अश्विन ने सितंबर 2026 में बताया था कि फिल्म की नियमित शूटिंग अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है.

आंखें 2

साल 2002 में आई फिल्म ‘आंखें’ के सीक्वल ‘आंखें 2’ को लेकर भी चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे. इसमें संजय दत्त के होने की भी खबर है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---Advertisement---

सरकार 4

राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘सरकार 4’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. मन जा रहा है कि इसके जरिए एक बार फिर बिग बी अपनी वापसी करेंगे. फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

द इंटर्न

हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के इंडियन अडॉप्शन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. बताया जा रहा है कि इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में होंगे. ये प्रोजेक्ट कथिततौर पर प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां आना अभी बाकि हैं.

---Advertisement---
First published on: Oct 11, 2026 07:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola