Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66: बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 66 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के दो महीने बाद भी फिल्म की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है. इसकी कमाई लगातार घटती-बढ़ती नजर आ रही है. संडे को हनुमान अंश की कमाई फिर बढ़ी है.
फिर बढ़ी ‘हनुमान अंश’ की कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के दो महीने बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. इसकी कमाई में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. रिलीज के 66 दिन बाद भी इसकी कमाई जारी है.
66वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 66वें दिन अब तक ‘हनुमान अंश’ ने 2.36 करोड़ की नेट कमाई की है. हिंदी (66वां दिन) में 1.30 करोड़ और तेलुगु (तीसरा दिन) में 1.06 करोड़. इससे फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 394.39 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 333.99 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है.
मात्र 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी. शुरुआती दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी रही और शो कम होने की वजह से फिल्म थिएटर्स से हटने की कगार पर आ गई थी. लेकिन तीसरे हफ्ते से जैसे चमत्कार हो गया. फिल्म के शोज बढ़े और कमाई करोड़ों में पहुंच गई. पहले इसने 100 करोड़ कमाए, फिर 200 करोड़ और अब फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ से ज्यादा हो चला है. फिल्म का बजट मात्र 2 करोड़ रुपये है.
हनुमान अंश के बारे में
फिल्म ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की लिखी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनाई गई है, जो दर्शकों के दिलों को छू रही है. इसे विशाल चतुर्वेदी ने ही लिखा, डायरेक्ट और अपने बैनर ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत प्रोड्यूस भी किया है. इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद लीड रोल में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे जैसे कलाकार भी शामिल हैं.