Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में टीआरपी का पारा हाई करने के लिए मेकर्स ने एक और बड़ा दांव खेला है. मनीष गोयल (Manish Goel) के घर में पहली वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री करने के तुरंत बाद अब दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का ऐलान हो चुका है. संडे के एपिसोड में हरियाणा के धाकड़ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल (Nakul Dhul) शो में एंट्री मारने वाले हैं. लेकिन एंट्री लेते ही हाथापाई और एविक्शन की खबरों ने बवाल मचा दिया है.
कौन हैं इन्फ्लुएंसर नकुल धुल?
फरीदाबाद (हरियाणा) के रहने वाले 6 फीट 3 इंच लंबे नकुल धुल इंटरनेट की दुनिया में ‘मिट्ठू डॉन’ और ‘बिल्लू बॉक्सर’ के नाम से बेहद पॉपुलर हैं. पेशे से सिविल इंजीनियर नकुल अपने हरियाणवी एक्सेंट, फिटनेस, डार्क ह्यूमर और बेबाक बयानों की वजह से युवाओं के बीच जाने जाते हैं.
#NakulDhull in the house as wildcard https://t.co/rtN4okNPf1
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 11, 2026
विवादों से रहा गहरा नाता
इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले नकुल अपने विवादित बयानों को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं. महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों और रजत दलाल (Rajat Dalal) का मारपीट के मामले में खुलकर सपोर्ट करने की वजह से वे काफी निंदा झेल चुके हैं.
आते ही गुल्लू संग हाथापाई
सोशल मीडिया गॉसिप्स की मानें तो नकुल ने जैसे ही घर में कदम रखा, उनकी बहस कंटेस्टेंट ‘गुल्लू’ से हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई और मामला तुरंत एविक्शन तक पहुंच गया.
क्या पुनीत जैसा होगा हश्र?
इस बवाल के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या नकुल भी ‘पुनीत सुपरस्टार’ (Puneet Superstar) की तरह शो के पहले ही दिन बेघर हो जाएंगे? हालांकि, फिलहाल नकुल और गुल्लू के बीच इस बड़े झगड़े और बेघर होने की खबरों को महज रूमर्स ही माना जा रहा है.
मनीष के बाद नकुल का तड़का
टीवी एक्टर मनीष गोयल की एंट्री के तुरंत बाद नकुल धुल का घर में आना दिखाता है कि मेकर्स बिग बॉस के घर में ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज डबल करना चाहते हैं. अब संडे के एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि नकुल घर में क्या नया बवंडर लाते हैं.