Sunday, 11 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: ‘दृश्यम 3’ का रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 300 करोड़ पार पहुंची कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 10वें दिन भारत में 300 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे रविवार को शाम तक की शानदार कमाई के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10
Drishyam 3 Box Office Collection Day 10

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपर-हिट क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर थिएटर्स में विजय सालगांवकर का जादू हर दिन गहराता जा रहा है. 285 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने अपने दूसरे रविवार (Day 10) को भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तगड़ा गदर काटा कि भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन सीधे 300 करोड़ के पार पहुंच गया है.

दूसरे रविवार को 300 करोड़ पार

सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्टूबर यानी दूसरे रविवार को शाम 5:30 बजे तक 9,906 शोज और 30% ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने 14.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया. इस कमाई को जोड़ते ही 10वें दिन शाम तक ‘दृश्यम 3’ का कुल नेट कलेक्शन 301.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

कैसा रहा डे-वाइज कलेक्शन?

‘दृश्यम 3’ ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ इस तरह का कलेक्शन किया है-

पहला दिन: 62 करोड़
दूसरा दिन: 53.50 करोड़
तीसरा दिन: 61 करोड़
चौथा दिन: 21 करोड़
पांचवां दिन: 19.50 करोड़
छठा दिन: 15.50 करोड़
सातवां दिन: 13 करोड़
आठवां दिन: 14.50 करोड़
नौवां दिन: 26.50 करोड़
दसवां दिन: 14.55 करोड़ (शाम 5:30 बजे तक)

---विज्ञापन---

अजय देवगन की करियर हाइएस्ट ग्रॉसर

‘दृश्यम 3’ का यह बॉक्स ऑफिस रन अजय देवगन के लिए बेहद खास है क्योंकि यह उनके पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का ओवरवेल्मिंग रिस्पॉन्स मिल रहा है.

सॉलिड स्टार कास्ट और दमदार कहानी

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को खूब सराहा जा रहा है. फिल्म में विजय सालगॉंवकर के रोल में अजय देवगन, उनकी पत्नी के रूप में श्रिया सरन और बेटी के रोल में इशिता दत्ता नजर आई हैं. वहीं तब्बू और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री ने सस्पेंस को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

---विज्ञापन---

सफल फ्रैंचाइजी का तीसरा चैप्टर

हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में दिवंगत निशिकांत कामत के डायरेक्शन से हुई थी. इसके बाद 2022 में अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम 2’ बनाई जिसे जबरदस्त सफलता मिली. अब ‘दृश्यम 3’ ने इस शानदार कमाई के साथ इस फ्रेंचाइजी को सफलता के नए शिखर पर पहुंचा दिया है.

First published on: Oct 11, 2026 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola