Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक गाने से रातोंरात सेंसेशन बनीं ये एक्ट्रेस, करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड, अब करती हैं ये काम

---विज्ञापन---

Bollywood Actress: 80-90 दशक में इस बोल्ड हसीना ने अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया था. अमिताभ बच्चन के साथ आइकॉनिक गाना जुम्मा चुम्मा पर नजर आई ये एक्ट्रेस रातोंरात नेशनल सेंसेशन बन गईं. हर किसी के दिल पर बस इनका ही नाम था. मेकर्स भी इस हसीना को अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन लगाए खड़े रहते थे. लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी साल 1992 में एक्ट्रेस ने शादी कर अचानक बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. चलिए जानते हैं कि आज ये हसीना कहां हैं और क्या करती हैं.

80-90 दशक की बोल्ड अदाकारा

80-90 के दशक में कई ऐसी बॉलीवुड अदाकाराएं रहीं, जिनकी बोल्ड अदाओं ने बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था. 80 दशक के आखिरी सालों और 90 की शुरुआत में बॉलीवुड में एक ऐसी सी अदाकारा थीं. अपनी बोल्ड अदाओं और सुपरहिट गानों से इस एक्ट्रेस ने सालों बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरा.

---Advertisement---

करियर के पीक पर इंडस्ट्री को कहा अलविदा

अपनी कातिलाना लुक्स से हर किसी को घायल कर देने वाली ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि किमी काटकर थीं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया था. लेकिन अपने करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली.

मॉडल और बेहतरीन अदाकारा

किमी काटकर साला 1992 में शादी करने के बाद किमी काटकर ने अचानक बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया. किमी दिग्गज अदाकारा मीना फर्नांडिस की बेटी हैं. उन्होंने महज 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा था. किमी की खूबसूरती और बोल्डनेस ने हर किसी का ध्यान खींचा और आगे चलकर किमी इंडस्ट्री की सबसे हसीन अदाकाराओं में से बनीं.

---Advertisement---

बोल्ड किरदार से मचाया तहलका

शुरुआती करियर में किमी ने कई तरह के छोटे-छोटे किरदार निभाएं. लेकिन साल 1985 में आई फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस फिल्म में किमी हेमंत बिरजे के अपोजिट काफी काफी बोल्ड अंदाज में अंदाज में नजर आई थीं. इसके बाद किमी को अपनी फिल्म में लेने के लिए मेकर्स लाइन लगाकर खड़े रहते थे.

‘जुम्मा चुम्मा’ गर्ल के नाम से मिली शोहरत

किमी ने 'लहू', 'दरिया दिल', 'सोने पे सुहागा', 'गैर कानूनी' और 'खून का कर्ज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. उनकी दीवानगी इस तरह थी कि साल 1989 में उनकी एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 15 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसने उन्हें उस दौर की सबसे व्यस्त और बड़ी स्टार बना दिया था. साल 1991 में आई फिल्म हम में किमी ने अमिताभ बच्चन के साथ आइकॉनिक गाने जुम्मा चुम्मा से तहलका मचा दिया था. इस गाने की धुन सुनते आज भी दर्शक थिरकने लगते हैं. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि लोग किमी को ‘जुम्मा चुम्मा’ गर्ल के नाम से जानने लगे.

---Advertisement---

अब कहां हैं किमी काटकर?

किमी अपने करियर के सातवें आसमान पर थी, तभी एक्ट्रेस ने साल 1992 में मशहूर फोटोग्राफर और एड फिल्ममेकर शांतनु शोरी से शादी रचाकर इंडस्ट्री से दूरी बना ली. शादी के बाद उन्होंने मुंबई छोड़ दी और पूरी तरह अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार पर फोकस कर लिया. साल 2025 में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो बस एक यंग मदर बनना चाहती थी और अपनी फैमिली के साथ सुकून की जिंदगी जीना चाहती थी. इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनाई. आज किमी अपने परिवार के साथ गोवा में रहती हैं और नानी-दादी बनकर अपनी इस नई लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं.

First published on: May 24, 2026 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola