---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही छाई 163 मिनट की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म, कहानी ओटीटी पर मचा रही कोहराम
Netflix Trending: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म जमकर पसंद की जा रही है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की मजेदार कहानी ने ओटीटी पर आते ही धूम मचा दी. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म ट्रेंडिंट लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. इसने हाल ही ने आई माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां बहन’ को भी पीछे छोड़ दिया है.
हॉरर-कॉमेडी फिल्म
2 महीने पहले थिएटर में रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. दुनियाभर में इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसकी मजेदार कहानी और कास्ट ने हर किसी का दिल जीत लिया था.
अक्षय कुमार की फिल्म
अब ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है. हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला की, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और आते ही यहां टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में पहले नंबर परछा गई.
फिल्म की कास्ट
भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, जैसे स्टार्स भी शामिल हैं. इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. हॉरर-कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन के साथ मंगलपुर के एक गांव में मौजूद एक भूतिया हवेली में जाता है.
कहानी
इस हवेली में कई रहस्यमई घटनाए होती हैं. लेकिन अर्जुन अपनी बहन की शादी इसी हवेली में करने की योजना बनाता है. स्थानीय लोग उसे चेतावनी देते हैं कि हवेली में 'वधुसुर' नाम की एक बुरी आत्मा रहती है, जो दुल्हनों को अगवा कर लेती है. आगे की कहानी में अर्जुन अपनी बहन की रक्षा करता है और 'वधुसुर' का राज उजागर करता है.
नेटफ्लिक्स पर करें एन्जॉय
भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब लगभग 2 महीने बाद फिल्म ने 12 जून को ओटीटी पर दस्तक दी है. अगर कोई मजेदार हॉरर-कॉमेडी फिल्म की तलाश में हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी.