---विज्ञापन---
बहन की मौत को लेकर एक्ट्रेस का खौफनाक खुलासा, बोलीं- ‘पापा ने बहन को ₹1 में हलवाई को बेचा’
Kangana Sharma: एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने हाल ही एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी बहन की मौत को लेकर खौफनाक खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पापा उन्हें, मां और बहन को पीटते थे. ससुरालवालों ने बहन से वेश्यावृत्ति करवाई.
Kangana Sharma:बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में चौंका देने वाला खुलासा किया. एक पॉडकास्ट में अपनी बहन की मौत को लेकर कंगना ने बताया कि उनके पिता उन्हें, उनकी मां और बहन को बहुत पीटते थे. एक्ट्रेस के मुताबिक उनके पिता ने उनकी बहन को एक रुपये में एक हलवाई के हाथों बेच दिया और गंदी-गंदी बातें सुनाते हुए कहा था कि तुम कोठा खोल लो.
एक्ट्रेस का दिल दहला देने वाला खुलासा
कंगना शर्मा ने हाल ही में दिल दहला देने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया, 'जिस घर में मेरी बहन की शादी हुई, बाद में पता चला कि वहां वैश्यावृति का काम होता है. हमारे यहां शादी के बाद फर्स्ट नाइट पर सुलाया नहीं जाता दूल्हा-दुल्हन को...उस दिन छापे-वापे लगते हैं. अगले दिन जब दुल्हन पगफेरे के बाद ससुराल वापस आती है, तब उनकी फर्स्ट नाइट होती है होता है. तो पगफेरे पर मैं बहन के साथ उसके ससुराल गई थी. मैं 14 साल की थी और रात में वॉशरूम जाने के लिए उठी.
दर गेन थीं कंगना
मैंने देखा कि मेरी बहन के मुंह में कपड़ा डाला हुआ था, हाथ बांधे हुए थे और वो इंटीमेट एक्ट कर रहे थे. वो पहली रात थी. मैं डर गई. मैंने किसी को कुछ नहीं बताया. मेरी बहन भी डर गई थी. वो मुझसे बोली कि तू कैसे भी करके मुझे घर ले चल. मैं कुछ नहीं कर सकी. मैं छोटी थी मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था।'
ससुरालवाओं ने किए जुर्म
आगे कंगना ने बताया, 'उसके ससुर आए और बोले कि आ जाओ तुम्हें घर दिखाता हूं. मेरी बहन बोली कि नहीं, नहीं इसको घर नहीं देखना. ये ठीक है इसको मेरे साथ ही छोड़ दो. तो मैंने कहा कि नहीं, नहीं मैं तो देखूंगी घर मौसा जी के साथ. तो वो मुझे नीचे लेकर गए। एक तहखाना बना हुआ, दूसरा और तीसरा तहखाना बना हुआ है. वहां से लोग निकल रहे हैं. तो मेरी बहन मेरा हाथ छुड़वाकर मुझे वहां से ऊपर लेकर आ गई. वो बोली कि घर चलते हैं, फिर बात करते हैं.'
पापा ने मारा
इसके बाद कंगना बोलीं, 'फिर हम घर गए और मेरी बहन ने बोला कि पापा मैं अब उस घर में नहीं जाऊंगी. तो मेरे पापा ने उसे थप्पड़ मारा. उसकी नाक से खून आया बहुत. पापा बोले कि तुम लड़कियां कहीं नहीं टिकोगी. अब शादी हो गई है और तुम्हें वहां पर भी नहीं टिकना है. तो फिर वापस वो चली गई. एक हफ्ते तक उसका कुछ अता पता नहीं था. उस टाइम एसटीडी फोन यूज होते थे. मैंने मम्मी से बोला कि मम्मी घर ठीक नहीं है. मुझे ठीक नहीं लग रहा. मैंने बात नहीं बताई. एक हफ्ते तक हम बहन को कॉल करते रहे, करते रहे पर कुछ पता ही नहीं चला.'
बहन को घर से निकलवा दिया गया
कंगना कहा कि, 'फिर मेरे पापा गए. मेरी बहन साइड से दूसरे घर में चिट्ठियां डालती थी कि मुझे बचा लो. मेरे घरवालों को बता दो, मुझे बचा लो. मेरे पापा गए तो उन्हें घर से निकाल दिया. पापा को कुछ एक्टिविटी वहां दिखी तो वो गए अंदर. मेरी बहन बोली कि कैसे भी करके वहां से निकालें. मेरी बहन इतने ट्रॉमा में थी कि एक साल तक बेड से नहीं उठी. बाद में पता चला कि उसे नशे की गोलियां देते थे. पता नहीं क्या क्या चीजें मिलाकर देते थे. भगवान जाने क्या हुआ था उसके साथ.'
पापा ने करवा दी दूसरी शादी
एक्ट्रेस ने बताया कि, 'पापा ने उसका तलाक करवा दिया, लेकिन फिर से उसकी शादी करवा दी. वो एक रुपया देकर आ गए और हलवाई के साथ शादी फिक्स कर दी. बहन ने मना किया और कहा कि मैं तैयार नहीं हूं, तो पापा ने कहा कि तो फिर कोठा खोल लो, तुम ये हो, तुम रं**यां हो. हमसे अगर कुछ भी गलती हो गई तो गंदा-गंदा बोलते थे. गालियां देते थे.'
बहन हो गया टीबी, कैंसर
कंगना ने कहा, 'हलवाई से शादी हो गई तो उसने पहली रात में ही शुरू कर दिया और बोलने लगा कि पहले वाले के साथ तो करवाकर आ गई. उसके साथ करके आई है तो यहां भी कर. बहन ने कहा कि मुझे टाइम दो थोड़ा. मुझे फिजिकल टच से डर लगता है. वहां से दो साल के अंदर उसकी ऐसी हालत हो गई कि उसे टीबी हो गया, उसको कैंसर भी हो गया और हमें पता तक नहीं चला. उसे कुछ दिखता नहीं था. आज तक मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाई.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.