---विज्ञापन---
OTT पर फ्री में देखें ये नई और धमाकेदार वेब-सीरीज, कहानी देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
Web Series: OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. हालांकि नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी पर मौजूद कंटेंट्स को देखने के लिए दर्शकों को पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए हाल ही में रिलीज हुई एक ऐसी नई सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप फ्री में ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. इस सीरीज की थ्रिलिंग कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है.
कौनसी वेब सीरीज?
अगर आप भी उन दर्शकों में से हैं, जिन्हें क्राइम और थ्रिल से भरपूर कहानियां बेहद पसंद हैं, तो आपके लिए एक नई सीरीज आ चुकी है. इस सीरीज का नाम ‘अब होगा हिसाब’ है, जिसमें बदले की भावना, भाईचारे का रिश्ता और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है.
18 जून को होगी रिलीज
सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ 18 जून 2026 से Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी. इसे आप फ्री में देख सकते हैं. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें दो भाइयों बॉबी मनोचा और बंटी मनोचा की कहानी देखने को मिलती है.
सीरीज की कहानी
बॉबी और बंटी, दोनों भाई पंजाब से हैं और बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा जाने का सपना देखते हैं. काफी मशक्कत के बाद उन्हें विदेश जाने का मौका मिल जाता है. लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद उनके जीवन में एक भयानक मोड़ आता है. अचानक बंटी गायब हो जाता है और ऐसे में बॉबी पूरी तरह टूट जाता है. अपने भाई को खोजने के लिए वह हर संभव कोशिश करता है. आगे की कहानी एक गहरे रहस्य का खुलासा करती है.
नजर आएंगे ये कलाकार
इस सीरीज में शाहीर शेख लीड रोल में हैं. इसमें उनके साथ मौनी रॉय और संजय कपूर भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अविनाश मिश्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, आशीमा वर्धान और हरमन सिंघा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. सीरीज का निर्देशन दिव्यांशु मल्होत्रा ने किया है.