Monday, 15 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अब कहां है ‘लगान’ फिल्म की गौरी? 45 की उम्र, अबतक नहीं रचाई शादी, बॉलीवुड छोड़ कर रही ये काम

---विज्ञापन---

साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने की खुशी में हाल ही आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने एक पार्टी रखी, जिसमें इस फिल्म से जुड़े कई कलाकर शामिल हुए. इस दौरान फिल्म में गौरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह भी नजर आईं. इस फिल्म से ग्रेसी रातोंरात स्टार बन गई थीं. हालांकि, साल 2017 के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. अब वो 45 साल की हो चुकी हैं और अब भी सिंगल हैं.

लगान की गौरी

आमिर खान स्टारर फिल्म 'लगान' ग्रेसी की पहली फिल्म थी. इस फिल्म से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन ग्रेसी को ये चमक-धमक ज्यादा दिन पसंद नहीं आया और उन्होंने आध्यात्म का मार्ग चुन लिया.

---Advertisement---

संजय दत्त संग किया काम

लगान फिल्म से पहले ग्रेसी ने साल 1997 में टीवी शो 'अमानत' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2003 में आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से ग्रेसी की किस्मत एक बार फिर चमक उठी. इस फिल्म में संजय दत्त संग जोड़ी काफी पसंद की गई.

फ्लॉप हुईं कई फिल्में

ग्रेसी ने 'अरमान' फिल्म में अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया. इसके बाद उन्होंने 'चंचल', 'देशद्रोही' और 'देख भाई देख' जैसी फिल्मों में काम किया, जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. ग्रेसी सिंह ने अपने फिल्मी करियर में कुछ साउथ इंडियन फिल्में भी की, जो हिट रहीं.

---Advertisement---

टीवी सीरियल से की वापसी

साल 2015 में, ग्रेसी ने 'संतोषी मां' टीवी सीरियल के साथ टेलीविजन पर वापसी की, जिसमें उन्होंने मुख्य देवी का किरदार निभाया और दर्शकों की नई पीढ़ी का दिल जीत लिया.

45 उम्र में भी सिंगल

समय के साथ, ग्रेसी आध्यात्मिक संस्था 'ब्रह्माकुमारीज' से गहराई से जुड़ गईं और उन्होंने अक्सर एक्टिंग और शोहरत से परे संतुष्टि पाने के बारे में बात की है. बॉलीवुड छोड़ने को लेकर एक इंटरव्यू में ग्रेसी ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया अपने मर्जी से छोड़ी है. वो कहती हैं की ‘मैं हमेशा वर्तमान में जीती हूं.' 45 साल की उम्र में ग्रेसी अभी भी सिंगल हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola