Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

7 एपिसोड की इस मिस्ट्री थ्रिलर में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, हर मोड़ पर मिलेगा नया ट्विस्ट

---विज्ञापन---

मिस्ट्री-थ्रिलर ऐसा जॉनर है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं. इस तरह की फिल्मों और वेब सीरीज में भरपूर सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलता है. ओटीटी पर दृश्यम, महाराजा, तलाश और कहानी जैसी कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं, जो अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, आज हम आपको ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है.

इस सीरीज में मिलेंगे जबरदस्त ट्विस्ट

दरअसल, हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वह JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. सात एपिसोड वाली इस सीरीज का हर मोड़ आपको चौंका देगा. यह भी बता दें कि यह एक लोकप्रिय बंगाली थ्रिलर का आधिकारिक रीमेक है.

---Advertisement---

'वधुवु' में नजर आए ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं तेलुगु भाषा में बनी वेब सीरीज 'वधुवु' की। इसका निर्देशन कृष्ण पोलुरु ने किया है. सीरीज में अविका गौर लीड रोल में नजर आई हैं. उनके अलावा नंदू, अली रेजा, मौनिका, माधवी प्रसाद, अम्मा रमेश, के.एल.के. मणि, सौजस, सुरभि पद्मजा और दीप्ति भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं.

क्या है 'वधुवु' की कहानी

सीरीज की कहानी इंदु से शुरू होती है, जो एक बड़े परिवार की सबसे बड़ी बेटी है और अपने मंगेतर संजय से शादी की तैयारियों में जुटी होती है. लेकिन शादी से पहले संजय, इंदु की छोटी बहन भानु के साथ भाग जाता है. इसके बाद इंदु की शादी आनंद से तय कर दी जाती है. शादी के बाद उसकी जिंदगी एक चौंकाने वाला मोड़ लेती है, जब उसे अपने पति के घर में छिपे एक गहरे राज का पता चलता है.

---Advertisement---

'वधुवु' है बंगाली थ्रिलर की रीमेक

यह वेब सीरीज बंगाली थ्रिलर 'इंदु' का आधिकारिक रीमेक है. दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है और इसकी कहानी आखिर तक बांधे रखती है.

'वधुवु' IMDb रेटिंग

सात एपिसोड वाली इस सीरीज के हर एपिसोड की अवधि 17 से 23 मिनट के बीच है. IMDb पर इसे 6.4 की रेटिंग मिली है. अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर पसंद है, तो यह वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jul 19, 2026 11:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola