सलमान खान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान खान काफी थके हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
---विज्ञापन---
Entertainment News Live In Hindi: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स की घोषणा हो चुकी है. इस बार कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं, यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा. विजेताओं के नाम सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम को बधाई दे रहे हैं. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी तीनों कलाकारों को शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा उन्होंने ‘पुष्पा 2: द रूल’ के डायरेक्टर सुकुमार, कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपाली नूर और शीतल शर्मा को मिले नेशनल अवॉर्ड पर भी खुशी जताई.
अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के सभी विनर्स को हार्दिक बधाई. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर ममूटी गारू और कार्तिक आर्यन को, वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर यामी गौतम को ढेर सारी शुभकामनाएं. वे इसके हकदार हैं. ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीतने पर मेरे डायरेक्टर सुकुमार गारू को और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए दीपाली नूर और शीतल शर्मा को दिल से बधाई.”
अल्लू अर्जुन ने आगे लिखा, “बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड जीतने पर मेरी कजिन निहारिका कोनिडेला और ‘Committee Kurrollu’ की पूरी टीम को, साथ ही बेस्ट मेकअप के लिए पी. रवि कुमार को स्पेशल बधाई. तेलुगु सिनेमा को लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देख बेहद खुशी हो रही है. ‘कल्कि’ ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड जीता. डायरेक्टर वेंकी अतलुरी को ‘लकी भास्कर’ के लिए बेस्ट डायलॉग्स का अवॉर्ड मिला. ’35: Chinna Katha Kaadu’ ने बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि अरुणदेव पोथुला को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट चुना गया. सभी विजेताओं को एक बार फिर हार्दिक बधाई. आइए भारतीय सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाएं.”
हॉलीवुड के कई लोकप्रिय सितारों से सजी क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने भारत में ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंच गई. यानी दूसरे दिन की कमाई में 5.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 54.4 प्रतिशत दर्ज की गई और देशभर में इसके कुल 8,791 शोज चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में दो दिनों में कुल 39.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 47.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
धमाल 4 ने शनिवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत दर्ज की गई और देशभर में कुल 8,401 शोज चले. फिल्म की कमाई शुक्रवार की तुलना में बढ़ी है. शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 4.50 करोड़ रुपये ज्यादा का कलेक्शन किया.वहीं, फिल्म ने 9 दिनों में भारत में कुल 111.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 151.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
सलमान खान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान खान काफी थके हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. 16 जुलाई को कटरीना ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने अपना बर्थडे परिवार और पति के साथ सेलिब्रेट किया है. उन्होंने उन खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. इस बीच उन्होंने पहली बार अपने बेटे विहान की भी झलक दिखाई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'जन नायकन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आधिकारिक तौर पर एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म ने शानदार डिमांड हासिल कर ली और रिलीज से तीन दिन पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर...
जेनिफर ने विलियम से क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की है. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं. वहीं, जेनिफर टीवी इंडस्ट्री की अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने दो बार शादी की है. इससे पहले भी कई हसीनाओं ने दो शादियां की हैं. हालांकि इसमें कुछ ऐसी भी हैं जिनका दूसरी बार भी तलाक हो गया. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन एक्ट्रेसेस पर. यहां पढ़ें पूरी खबर...
हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन जोन में पहुंच गए थे. शो के फॉर्मेट के अनुसार कंटेस्टेंट को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी का कोई निजी राज बताना होता है. एपिसोड के दौरान हर्षद ने खुलासा किया कि अपनी पहली गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
श्रीजिता डे टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 19 जुलाई 1989 को वेस्ट बंगाल के हल्दिया में हुआ था. श्रीजिता तमाम टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. वह कसौटी जिंदगी की, करम अपना अपना, कोई लौट के आया है, अन्नू की हो गई वाह भाई जैसे कई शोज में काम किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.