Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

New Releases This Week: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रहीं ये 6 बड़ी फिल्में और TV शोज

New Movies and Show Releasing This Week: इस हफ्ते ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक कुछ शानदार फिल्में और टीवी शो रिलीज हो रहे हैं.आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

New Releases This Week: अगस्त का ये हफ्ता एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी मजेदार होने वाला है. सिनेमाघरों से लेकर OTT और टीवी तक, दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक नई फिल्में और शो आ रहे हैं. सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक फैंस के लिए खास सरप्राइज है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

Awarapan 2

लिस्ट में सबसे पहला नाम इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘Awarapan 2’ का है. एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्म साल 2007 में आई ‘आवारापन’ के आगे की कहानी है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ तृप्ति डिमरी और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 18

पॉपुलर क्विज शो ‘Kaun Banega Crorepati’ अपने 18वें सीजन के साथ वापसी कर चुका है. एक बार फिर अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे. ये शो 10 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके सारे एपिसोड ओटीटी प्लटफॉर्म SonyLIV पर भी देखा जा सकता है.

Batwara 1947

सनी स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है. फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस बैनर तले बनाया गया है. ये फिल्म भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

---Advertisement---

Cocktail 2

रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म कॉकटेल 2 भी ओटीटी पर आने को तैयार है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की शानदार तिकड़ी नजर आई है. फिल्म की कहानी प्यार और दोस्ती के बीच बदलते रिश्तों पर आधारित है. ये फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई.

Aakhri Sawaal

सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद संजय दत्त की फिल्म ‘Aakhri Sawaal’ अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. ये फिल्म एक ऐसे स्कॉलर की कहानी है, जो अपने ही मेंटर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा देता है. ये फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म Lionsgate Play पर रिलीज हो रही है.  

---Advertisement---

The Traitors Season 2

करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ‘The Traitors Season 2’ से वापसी कर रहे हैं. इस सीजन में आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ Kullu, अभिषेक मल्हान, अनश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, तान्या पुरी समेत कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं. ये शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

First published on: Aug 12, 2026 12:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola