---विज्ञापन---
सुष्मिता सेन के 10 से ज्यादा अफेयर, ललित मोदी 12 साल बड़े, एक्स बॉयफ्रेंड 16 साल छोटे, Photos
Sushmita Sen Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है. हाल ही में IPL के एक्स चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता को लेकर चौंका देने खुलासे किए. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो आज भी सुष्मिता का सम्मान करते हैं और उनके लिए दिल में प्यार है. ललित का कहना है कि सुष्मिता ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और उनके जीवन में सुष्मिता का बड़ा अहम योगदान है. महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन ने प्यार में कई बार ठोकर खाई है. एक्ट्रेस की जिंदगी में ब्रेकअप का दर्द कई बार आया. उनके 10 से अधिक अफेयर रहे, लेकिन आजतक एक्ट्रेस ने शादी नहीं रचाई.
विक्रम भट्ट
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता सेन की अफेयर की खबरें रही हैं. बताया जाता है कि दोनों पहली बार फिल्म दस्तक की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसी समय दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. विक्रम, सुष्मिता से 7 साल बड़े हैं. दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया.
वसीम अकरम
रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी अफेयर रहा है. दोनों के शादी की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं. सुष्मिता अकरम के शो में भी शामिल हुई थीं. लेकिन बाद में ऐसा कुछ सामने नहीं आया.
इम्तियाज खत्री
सुष्मिता सेन का नाम इम्तियाज खत्री संग भी जुड़ चुका है. इम्तियाज उम्र में सुष्मिता से 14 साल छोटे हैं. दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रहीं. हालांकि, बाद में ऐसा कुछ सामने नहीं आया.
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा संग भी सुष्मिता का नाम जुड़ चुका है. दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. रणदीप एक्ट्रेस से एक साल छोटे हैं.
बंटी सजदेह
सुष्मिता का नाम अपने एक्स मैनेजर बंटी सजदेह के साथ भी जुड़ चुका है. एक्ट्रेस बंटी से लगभग 2 साल बड़ी हैं. दोनों के अफेयर की अफवाहें रहीं. दोनों साथ में कई बार स्पॉट हुए.
ऋतिक भसीन
बिजनेसमैन मालिक ऋतिक भसीन के साथ भी सुष्मिता का नाम जुड़ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक एक्ट्रेस से उम्र में लगभग 2 साल छोटे हैं. दोनों का अफेयर तकरीबन 4 साल चला था. लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया.
संजय नारंग
संजय नारंग एक होटल के मालिक हैं. इनके साथ एक्ट्रेस का काफी लंबे समय तक अफेयर चला था. सुष्मिता सेन ने नारंग के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए ऑफीशियल किया था. दोनों शादी भी करने वाले थे. लेकिन ऐसा हो ना सका.
मुदस्सर अजीज
डायरेक्टर मुदस्सर अजीज का भी नाम सुष्मिता के साथ जुड़ चुका है. मुदस्सर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में भी सुष्मिता ने काम किया था, जो कि फ्लॉप रही थी.
रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन का अफेयर रोहमन शॉल से भी रहा. रोहमन शॉल एक्ट्रेस से 15 साल छोटे हैं. साल 2021 दिसंबर में दोनों का ब्रेकअप हो गया. दोनों ने ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया. सुष्मिता रोहमन के साथ लिव-इन में रहती थीं.