---विज्ञापन---
सितंबर में रिलीज हो रहीं ये 5 शानदार हॉलीवुड फिल्में, चौथी वाली होगी रीरिलीज
Hollywood Releases in September: सितंबर महीने में कई शानदार हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही है. आइए ऐसी 5 टॉप फिल्मों में के बारे में जानते हैं. इनमें से एक फिल्म रीरिलीज हो रही है.
Hollywood Releases in September: सितंबर 2026 में हॉलीवुड की कई फिल्में भारतीय सिनेमाघरों पर दस्तक देने जा रही हैं. इस महीने हॉलीवुड की 5 सबसे बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें से एक फिल्म रीरिलीज भी हो रही है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं कि सितंबर के इस महीने में हॉलीवुड की कौन-कौनसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं.
ऑनस्लॉट
ऑनस्लॉट एडम विंगार्ड निर्देशित एक शानदार एक्शन-स्लैशर फिल्म है. फिल्म में एड्रिया अर्जोना आर्मी स्नाइपर सेलेस्टे का किरदार निभा रही हैं. कहानी है जेनेटिकली इंजीनियर सुपर सोल्जर्स की, जो रेगिस्तान में खून की प्यास लेकर उतरते हैं, तो सेलेस्टे को अपनी बेटी की रक्षा के लिए जानलेवा मुकाबला करना पड़ता है. ये फिल्म 4 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
द फॉल 2 डेडपॉइंट
द फॉल-2: डेडपॉइंट साल 2022 की हिट फिल्म फॉल का सीक्वल है. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे स्पीरिग ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है. कहानी में हैरियट स्लेटर बहन की मौत के बाद थाईलैंड के माउंट क्वान पर खतरनाक चढ़ाई करती हैं. अर्सेमा थॉमस उसके साथ है. चट्टान खिसकने के बाद दोनों हजारों फीट ऊपर एक पतली प्लैंक पर फंस जाती हैं. ऐसे में दोनों कैसे खुद को बचाते हैं ये देखना काफी रोमांचक होने वाला है. ये फिल्म 11 सितम्बर को रिलीज हो रही है.
रेजिडेंट ईविल
18 सितंबर को रेजिडेंट ईविल रिलीज हो रही है. ये कैपकॉम के मशहूर वीडियो गेम फ्रैंचाइजी का नया रीबूट है. फिल्म में ऑस्टिन अब्राम्स ब्रायन का किरदार निभा रहे हैं. इसमें वो एक मेडिकल कूरियर है, जिसे रैकून सिटी जनरल हॉस्पिटल में डिलीवरी करनी है. तभी वायरस आउटब्रेक शुरू हो जाता है और शहर म्यूटेंट से भर जाता है. सिनेमाघरों में ये फिल्म देखना काफी शानदार अनुभव होगा.
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
सितम्बर महीने में 25 तारीख को 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' आ रही है. इस फिल्म को रीरिलीज किया जा रहा है. इससे पहले ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और बाकी कास्ट के साथ एंथनी और जो रुसो की फिल्म थानोस के खिलाफ आखिरी लड़ाई दिखाती है. एनकोर वर्जन में नया इंट्रो, एक्सट्रा फुटेज और खास एंड टैग जोड़ा गया है, जो दिसंबर में आने वाली एवेंजर्स: डूम्सडे से जुड़ा है.
प्रैक्टिकल मैजिक 2
प्रैक्टिकल मैजिक 2 साल 1998 में आई फिल्म प्रैक्टिकल मैजिक का सीक्वल है. इसके साथ ही सैंड्रा बुलक और निकोल किडमैन फिर से सैली और गिलियन ओवेन्स बहनों के रूप में लौट रही हैं. सुसान बियर निर्देशित फिल्म 25 साल बाद की कहानी बताती है, जिसमें परिवार पर लगा प्राचीन शाप फिर सिर उठाता है. ये फिल्म 18 सितम्बर को रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.