Monday, 15 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix, Prime Video, और JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे बोल्ड वेब सीरीज

---विज्ञापन---

Bold Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर बोल्ड और इंटीमेट कॉन्टेंट परोसा जाता है. Netflix, MX Player, Amazon Prime Video और JioHotstar पर ऐसी कई वेब सीरीज हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों का पारा बढ़ जाता है. आज हम ऐसे ही 5 इंडियन शोज की लिस्ट लेकर आए हैं.

Mirzapur

Prime Video की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ में एक्शन, थ्रिल, और ड्रामा के कई रोमांटिक सीन्स भी शामिल हैं. अखंडानंद त्रिपाठी ने कालीन एक्सपोर्ट करके करोड़ों कमाए और मिर्जापुर के माफिया बॉस बन गए. उनका बेटा मुन्ना, जो एक नालायक और सत्ता का भूखा वारिस है, अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाता है. अबतक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. वहीं जल्द ही ये सीरीज एक फिल्म के रूप में आ रही है.

---Advertisement---

Mastram

MX Player की इस मिनी-सीरीज में साल 1980 के दशक की कहानी दिखाई गई है. इसमें एक लेखक है, जो अपनी दस कहानियों के जरिए लोगों की कामुक इच्छाओं को दिखाता है. इस सीरीज में ढेर सरे बोल्ड सीन्स शामिल हैं.

Fuh Se Fantasy

ये सीरीज आपको JioHotstar पर मिल जाएगी. इस मिनी-सीरीज में ऐसे-ऐसे बोल्ड सीन्स हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा.

---Advertisement---

Sacred Games

Netflix की पॉपुलर वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में भी कई तरह के बोल्ड सीन्स शामिल है. इस सीरीज की कहानी में इंस्पेक्टर सरताज सिंह (सैफ अली खान) और एक खतरनाक गैंग के बीच रोमांचक चूहे-बिल्ली जैसा पीछा करने का खेल दिखाया गया है. ये गैंग दुनिया को बर्बाद करने पर तुला हुआ है. सीरीज में जबरदस्त रोमांस, थ्रिल, एक्शन और सस्पेंस दिखाया गया है.

Hello Mini

MX Player पर मौजूद सीरीज 'हेलो मिनी' की कहानी है रिवनाह 'मिनी' बनर्जी (अनुजा जोशी) की, जो नई नौकरी के लिए हाल ही में मुंबई आई है. नए शहर में आकर मिनी नए दोस्त बनाती है और अपनी जिंदगी का भरपूर मजा लेने लगती है. लेकिन एक दिन उसे एहसास होता है कि कोई उसका पीछा (स्टॉकिंग) कर रहा है और उसकी रोजमर्रा की जिंदगी पर नजर रख रहा है. इसके बाद कहानी एक मिस्ट्री-थ्रिल में बदल में बदल जाती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 08:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola