---विज्ञापन---
‘अंधाधुंध’ और ‘दृश्यम’ से भी धांसू हैं ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में
Suspense Thriller: अगर आप भी उनमें से हैं, जो सोचते हैं कि अंधाधुन और दृश्यम से बेहतर कोई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म नहीं है, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Suspense Thriller: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखने के बाद आपको दृश्यम और अंधाधुन जैसी धांसू फिल्मों की कहानी भी फीकी लगेगी. इन पांचों फिल्मों का क्लाइमेक्स आपका दिमाग घुमा देगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Operation Java
साल 2021 में आई ये मलयालम क्राइम थ्रिलर दो बेरोजगार इंजीनियर दोस्तों की कहानी है, जो साइबर क्राइम सेल के साथ मिलकर एटीएम फ्रॉड, ओटीपी स्कैम और फेक वीडियो जैसे मामलों को सुलझाते हैं. शुरू के लेकर अंत तक इस फिल्म में सस्पेंस बना रहता है. इस फिल्म को आप Zee5 पर फ्री में देख सकते हैं.
Mangalavaaram
एक छोटे से गांव में हर मंगलवार को रहस्यमई मौतें होती हैं. लोग डर के साए में जी रहे हैं. फिल्म धीरे-धीरे उन मौतों के पीछे छिपे राज को खोलती है. जब सच सामने आता है, तो बदले और सामाजिक पाखंड की परतें खुलती हैं. इस फिल्म को आप Amazon Prime Video, Mx Player और JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.
White Rose
ये फिल्म एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वहीं एक पुलिस ऑफिसर अपने अतीत के बोझ से जूझ रहा है. इस मूवी को आप Aha ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
Case of Kondana
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'केस ऑफ कोंडाना' 2024 की एक भारतीय कन्नड़-भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म बेंगलुरु के एक काल्पनिक इलाके 'कोंडाना' में एक ही उथल-पुथल भरी रात की कहानी दिखाती है. इसमें एक जोशीले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की कहानी है, जिसके पेशेवर कर्तव्यों और निजी जीवन के बीच एक जोरदार टकराव होता है. इसे आप Prime Video और JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.
Abhyuham
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘अभ्यूहम’ की कहानी एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पता चलता है कि उसके पिता को सालों पहले गलत तरीके से जेल भेजा गया था. सच जानने के लिए वो खुद जांच में जुट जाता है. खास बात ये है कि इस फिल्म को आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.