Akshay Kumar House Security Upgrade: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड में इन दिनों डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टाइगर के अलावा सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार भी शूटर्स के निशाने पर थे। अपराधियों ने इन सभी सितारों के घरों की रेकी भी की थी। इसी बीच, अक्षय कुमार ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने अपने घर की खिड़कियों पर बुलेटप्रूफ शीशे लगवाए हैं। यह खबर सामने आने के बाद एक्टर का घर भी चर्चा में आ गया है। बता दें कि अक्षय का यह घर मुंबई के जुहू इलाके में समुद्र के किनारे स्थित है। इसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…