Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धर्म बदल लिया क्या?’, मलाइका अरोड़ा को बुर्के में देख चौंके फैंस; सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोलिंग

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का बुर्के में शेख जायद ग्रैंड मस्जिद घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, वहीं उनके साथ नजर आए योग गुरु सर्वेश शशि के साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

malaika arora trolled
malaika arora trolled

Malaika Arora: ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. हाल ही में मलाइका आबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं, जहां वह बुर्के और सिर ढंके हुए नजर आईं. इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर यूजर्स ने उनके धर्म बदलने तक के सवाल पूछ डाले, जो इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.

बुर्के में मस्जिद का वीडियो और सोशल मीडिया ट्रोलिंग

मलाइका ने आबू धाबी की आइकॉनिक शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बुर्का पहने और सिर को ढंके हुए नजर आ रही हैं. इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल और लगाए आरोप

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मुस्लिम ड्रेस में मॉडलिंग, बिल्कुल राखी सावंत जैसा.” वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, “आपने भारत के बड़े मंदिरों के कितने दर्शन किए हैं?” कुछ लोगों ने तो यहाँ तक पूछ लिया कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है.’

योग गुरु सर्वेश शशि के साथ जुड़ी मलाइका

मलाइका के साथ इस ट्रिप पर योग प्रैक्टिशनर और ‘SARVA’ वेलनेस प्लेटफॉर्म के फाउंडर सर्वेश शशि भी नजर आए. दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक बार फिर मलाइका की पर्सनल लाइफ और नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

कौन हैं सर्वेश शशि?

15 अप्रैल 1992 को जन्मे सर्वेश शशि एक जाने-माने योग एक्सपर्ट, एंटरप्रेन्योर और राइटर हैं. वह योग स्टूडियो चेन ‘SARVA’ के संस्थापक होने के साथ-साथ प्रतिष्ठित ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया’ की लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुके हैं.

---विज्ञापन---

पर्सनल लाइफ और पास्ट रिलेशनशिप्स

मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. इससे पहले वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिनसे उनका ब्रेकअप हो चुका है. अरबाज खान से तलाक के बाद उनका एक बेटा भी है.

First published on: Oct 22, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो