Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर इंडिया की 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, हर एक कहानी है लाजवाब

5 best Indian suspense thriller series on Netflix: अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सीरीज देखना पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर इनकी कोई कमी नहीं है. कोहरा, सेक्रेड गेम्स, दिल्ली क्राइम जैसे यहां एक से बढ़कर एक सीरीज मौजूद हैं.

5 best Indian suspense thriller series on Netflix: आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज में आपको रोमांस, क्राइम, ड्रामा, थ्रिल और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलेगा. इन पांचों सीरीज में दिलचस्प किरदार, गहरे राज और चौंकाने वाले ट्विस्ट हैं. चलिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन 5 धांसू सीरीज के बारे में जानते हैं.

Kohrra

पंजाब के ग्रामीण इलाके पर आधारित सीरीज 'कोहरा' एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. ये कहानी दो पुलिस ऑफिसर- SI बलबीर सिंह (सुविंदर विक्की) और उनके नए साथी अमरपाल गरूंडी (बरुण सोबती) - के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी से कुछ दिन पहले एक NRI दूल्हे की हत्या की जांच करते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, ये दोनों पुलिसवाले झूठ, पारिवारिक साजिशों और एक स्कैंडल भरे अफेयर के जाल में फंसते चले जाते हैं, जिससे समाज का काला सच सामने आता है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं.

---Advertisement---

CAT

पंजाब में ड्रग्स के संकट की पृष्ठभूमि पर बनी ये सस्पेंस क्राइम ड्रामा सीरीज गुरनाम सिंह (रणदीप हुड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है. गुरनाम पुलिस का एक पूर्व मुखबिर है, जो एक ताकतवर नेता के ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने के लिए अपराध की खतरनाक दुनिया में वापस लौटता है. जैसे-जैसे गुरनाम मामले की गहराई में जाता है, उसे भ्रष्टाचार का एक ऐसा जाल पता चलता है जो उसके टारगेट को उसके माता-पिता की हत्या से जोड़ता है; इस तरह यह मिशन बदले की एक बेहद निजी लड़ाई में बदल जाता है.

She

अदिति पोहनकर स्टारर सीरीज ‘शी’ की कहानी आपका दिल जीत लेगी. ये सीरीज भूमिका परदेशी (पोहनकर) की कहानी है, जो मुंबई पुलिस में एक शर्मीली और कम रैंक वाली कॉन्स्टेबल है. उसे एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने के लिए अंडरकवर एजेंट के तौर पर भेजा जाता है. जैसे-जैसे वो अपराध की दुनिया में गहराई से उतरती जाती है, उसे अपने ही व्यक्तित्व के ऐसे पहलुओं का पता चलता है जिनके बारे में उसे पहले कभी पता नहीं था- जैसे उसकी सेक्सुअलिटी, आत्मविश्वास और गुस्सा. इसकी दिलचस्प कहानी अंत तक बांधे रखती है.

---Advertisement---

Delhi Crime

इस सीरीज की कहानी कई हद तक सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इस क्राइम ड्रामा सीरीज का पहला सीजन 2012 के भयानक दिल्ली निर्भया केस पर आधारित है. भले ही इसका विषय बहुत परेशान करने वाला है, लेकिन शेफाली शाह की जबरदस्त एक्टिंग इसे देखने लायक बनाती है. ये सीरीज दिल्ली पुलिस की असलियत को दिखाती है कि कैसे वे मुश्किल केस की जांच करते समय कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हैं. इसका दूसरा सीजन दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार की किताब 'खाकी फाइल्स' पर आधारित है, जबकि तीसरा सीजन 2012 के दुखद 'बेबी फलक' केस से प्रेरित है.

Sacred Games

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ एक दमदार क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी सरताज सिंह (सैफ अली खान) की जिंदगी पर आधारित है. सरताज एक परेशान पुलिस ऑफिसर है, जिसकी दुनिया तब उथल-पुथल हो जाती है जब उसे कुख्यात गैंगस्टर गणेश गायतोंडे (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) फोन करके धमकी देता है. कहानी में एक तरफ गायतोंडे का उदय दिखाया गया है. जबकि दूसरी तरफ सरताज शहर को बर्बाद करने वाली खतरनाक समस्या से बचाने का प्रयास करता है.

---Advertisement---
First published on: Aug 10, 2026 10:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola