---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे खतरनाक हॉरर फिल्में, तीसरी वाली की कहानी देख कांप उठेगी रूह
Netflix Horror Movies: आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार हॉरर फिल्में लेकर आए हैं. अगर आप भी डरावनी कहानियां देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्में आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लेनी चाहिए.
Netflix Horror Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. यहां आपको हर तरह के कंटेंट मिल जाएंगे. नेटफ्लिक्स पर कई शानदार हॉरर फिल्में भी मौजूद हैं. कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इन फिल्मों की कहानी ऐसी हैं, जो आपका दिमाग को झकझोर देंगी और आखिर तक सीट से उठने न देंगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Baramulla
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कश्मीर घाटी के ‘बारामुल्ला’ कस्बे पर आधारित फिल्म ‘बारामुल्ला’ का है. ये एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसका क्लाइमैक्स देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. फिल्म की कहानी डीएसपी रिदवान सैयद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर में रहस्यमई तरीके से लापता हो रहे बच्चों की जांच करता है. इस जांच के दौरान कुछ ऐसे भयानक सच सामने आते है कि हर कोई हैरान रह जाता है.
Maa
बॉलीवुड अदाकारा काजोल की फिल्म ‘मां’ एक शानदार माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी में एक मां अपनी बेटी के साथ पति के पैतृक गांव जाती है, जहां बेटी एक खतरनाक श्राप की चपेट में आ जाती है. ऐसे में अपनी बेटी को बचाने के लिए मां किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती है.
Bulbbul
अन्विता दत्त के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बुलबुल’ एक शानदार हॉरर फिल्म है, जो एक सामाजिक संदेश भी देती है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में है. ये फिल्म 19वीं सदी (1881) के बंगाल के जमींदारी परिवेश पर आधारित है, जो नारीवाद (Feminism) और पितृसत्तात्मक समाज के अत्याचारों को उजागर करती है.
Ghost Stories
हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिन्हें जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. इसमें अलग-अलग कहानियों में जान्हवी कपूर, शोभिता धूलिपाला और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आती हैं.
Shaitaan
अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला स्टारर फिल्म ‘शैतान’ एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इसकी कहानी एक परिवार की शांत छुट्टियों से शुरू होती है, लेकिन जल्द ही उनकी छुट्टियां एक भयानक मंजर में बदल जाती है जब एक रहस्यमई शख्स परिवार की जिंदगी में खौफ भर देता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.