---विज्ञापन---
अंडरवियर बेचकर इस एक्ट्रेस ने खड़ा किया ₹200 करोड़ का साम्राज्य, 36 साल की उम्र में तलाकशुदा
Actress: 36 साल की इस तलाकशुदा हसीना ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की थी. फिल्मों वेब सीरीज में लगातार काम कर रही ये हसीना आज एक सफल बिजनेसविमेन भी है. एक्ट्रेस का इनरवियर ब्रांड 'अंडरनीट' 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर रहा है. आइए इस हसीन अदाकारा के बारे में जानते हैं.
एक्ट्रेस ने खड़ा किया 200 करोड़ का बिजनेस
बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की. फिर बॉलीवुड में आईं और अब सफल बिजनेसविमेन भी हैं. पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस ने काफी कुछ झेला, लेकिन कभी हार नहीं मानी और आज अपना 200 करोड़ रुपये का अम्पायर खड़ा किया.
कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की शुरुआत
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड हसीना कुशा कपिला की, जिन्होंने करियर की शुरुआत बतौर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की. पहले सोशल मीडिया पर कपिला फनी वीडियोज बनाया करती थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग में कदम रखा.
एक्ट्रेस एक सफल बिजनेसवीमेन भी
आज एक्ट्रेस, इंफ्लूएंसर होने के साथ साथ कुशा अपना बिजनेस भी चलाती हैं. 36 साल की कुशा का इनरवियर और शेपवियर ब्रांड है जिसका नाम है 'अंडरनीट'. इसे उन्होंने विमर्श राजदान के साथ मिलकर स्टार्ट किया था और अब ये ब्रांड काफी पॉपुलर हो गया है.
इनरवियर और शेपवियर ब्रांड से कमाई
कंपनी के मुताबिक, जून तक कपिला की इस कंपनी का सालाना कारोबार 200 करोड़ रुपये के रन रेट तक पहुंच गया. कुशा का ये ब्रांड अंडरनीट कई प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. कुशा भी अपने ब्रांड को अक्सर प्रमोट करती नजर आती हैं.
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं कुशा
कुशा अबतक घोस्ट स्टोरीज, प्लान ए प्लान बी, सेल्फी, सुखी, थैंक यू फॉर कमिंग, मसाबा मसाबा और केस तो बनता है जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. नेटफ्लिक्स की सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन में भी कपिला शामिल हैं.
36 साल की तलाकशुदा
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुशा ने 2017 में जोरावर अहलूवालिया संग शादी की. लेकिन साल 2023 में ये रिश्ता टूट गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.