---विज्ञापन---
2 घंटे 9 मिनट की धांसू क्राइम-थ्रिलर, कहानी देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
Crime Thriller: क्राइम और सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म ऐसा दिमाग घुमाती है कि हर कोई हैरान रह जाता है. 2 घंटे 9 मिनट की इस फिल्म की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
Crime Thriller: इसी साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा. सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि हर कोई हैरान रह जाता है. IMDb पर इस फिल्म को 7.5 की धांसू रेटिंग मिली हुई है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
कहानी है एक जाबांज महिला पुलिस ऑफिस की, जिसे शहर में गायब हो रहीं कम उम्र की लड़कियों का पता लगाना है. जब शहर में अचानक दो छोटी सी बच्चियों गायब होने से खलबली मच जाती है तो महिला पुलिस ऑफिसर बड़े पैमाने पर हुए इस अपहरण की जांच करती हैं.
छोटी लड़कियों की तस्करी
इस जांच के दौरान पुलिस को छोटी लड़कियों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक गिरोह का पता चलता है. इसके बाद कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.
शिवानी शिवाजी राय की दमदार वापसी
अब शायद आप समझ गए होंगे. हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) की, जिसे अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी राय के किरदार में लौटती हैं.
93 लापता बच्चियों की खोज
फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोदीवाला लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी देश भर से रहस्यमई तरीके से लापता हुई 93 बच्चियों के मामले की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है.
नेटफ्लिक्स पर करें एन्जॉय
फर्स्ट हाफ के बाद इस फिल्म का सस्पेंस देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे. ये फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. वहीं अब आप इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.