---विज्ञापन---
1 घंटे 58 मिनट की दमदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, ट्विस्ट देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
Suspense Thriller: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का क्लाइमेक्स एकदम हैरान कर देने वाला है.
Suspense Thriller: अगर आप कुछ सबसे अलग और धमाकेदार देखना चाहते हैं, तो आप हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपको एकदम हैरान करके रख देगी. खास बात ये है ये कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें आने वाले ट्विस्ट आपको चौंका देने वाले हैं. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
1 घंटे 58 मिनट की फिल्म
1 घंटे 58 मिनट की इस फिल्म की कहानी 4 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. विदेश में रहने वाले ये 4 दोस्त अपने पांचवे दोस्त का बर्थडे मना रहे होते हैं. तभी एक ऐसी घटना होती है, जिसे सबका दिल दहला उठता है.
अचानक मौत से मच जाता है हंगामा
दरअसल पार्टी के दौरान ही पांचो दोस्तों में से एक दोस्त की कुछ इस तरह मौत हो जाती है जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था. खास बात ये है कि इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग एक ही फ्लैट में हुई है.
कौनसी फिल्म?
इस फिल्म की कहानी लगभग एक ही रात की है. हम बात कर रहे हैं साल 2024 में आई फिल्म ‘द बर्थडे बॉय‘, जो एक तेलगु सस्पेंस थ्रिलर मूवी है.
सच्ची घटनाओं पर आधारित
फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात का दावा किया है कि इस फिल्म की कहानी लगभग सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इस फिल्म में रवि कृष्ण, समीर मल्ला और कनाकाला जैसे स्टार्स शामिल हैं.
कहां देखें?
फिल्म को IMBd पर 7.8 की जबरदस्त रेटिंग मिली है. आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.