---विज्ञापन---
‘मुझे पैसों की जरूरत…’ कंगाल हो गया ये यूट्यूबर, करोड़ों की बाइक बेच किया गुजारा
YouTuber Anurag Dobhal Face Financial Crisis: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जो लोगों के बीच यूके राइडर 07 के नाम से पॉपुलर हैं, वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. पिछले कुछ महीनों से यूट्यूबर अनुराग डोभाल लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में यूट्यूबर ने बताया कि उनकी निजी जिंदगी के कलेश का असर उनके काम पर भी पड़ा था, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा.
फिर से व्लॉगिंग शुरू
यूके राइडर 07 ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उन्होंने एक बार फिर से व्लॉगिंग फिर से शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत वो अपने गृहनगर देहरादून में कर रहे हैं. यहां उन्होंने अपने फैंस को अपना गैराज दिखाया, जिसे खाली देख वो भावुक हो गए.
जो साम्राज्य खड़ा किया...
अनुराग डोभाल ने गैराज का टूर कराते हुए कहा, 'हमने जो साम्राज्य खड़ा किया था, वह आज खाली है. हमें पिछले साल ज्यादातर बाइक बेचनी पड़ी. हमारे पास केवल दो बाइक बची हैं. मुझे बाइक बेचनी पड़ी क्योंकि मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मुझे पैसों की जरूरत थी.'
वक्त कैसे गुजारा...
अनुराग डोभाल ने कहा, 'केवल मैं ही जानता हूं कि मैंने उस वक्त कैसे गुजारा किया. मेरे चारों ओर उथल-पुथल वाला माहौल था. हर बाइक बेचने पर बहुत दुख हुआ. मैं उस समय व्लॉगिंग के मूड में नहीं था, इसलिए पहले ये सब शेयर नहीं कर सका. गैराज की प्रॉपर्टी भी मेरे नाम पर नहीं है, इसलिए बिजली काट दी गई थी.'
करोड़ों की बाइक कलेक्शन
उन्होंने आगे कहा, 'यहां खड़े होकर मैं बहुत भावुक हूं. आखिर में हमें गैरेज खाली करना पड़ा. हम अपनी सारी पुरानी चीजें फिर से बनाने की कोशिश करेंगे. देहरादून छोड़ते हुए मुझे बहुत दुख हुआ.' वीडियो के टाइटल में अनुराग ने बताया कि बाइक का कलेक्शन कुल 10 करोड़ रुपये था.
मेरे पैर इतने मजबूत नहीं...
अनुराग डोभाल ने अपने हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे पैर इतने मजबूत नहीं हैं कि बाइक का वजन उठा सकें, इसमें कम से कम 6 से 8 महीने लगेंगे. अब जब हम साथ हैं, तो हम फिर से एक नई जिंदगी बनाएंगे.'