---विज्ञापन---

सायोनी घोष कौन हैं, जिन्होंने कभी फिल्मों में लगाया ग्लैमर का तड़का, अब राजनीति में बजता है डंका

---विज्ञापन---

Who is Saayoni Ghosh: बंगाल के चुनावी माहौल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. सायोनी एक फेमस एक्ट्रेस भी हैं, जो अपने अंदाज से पर्दे पर लोगों का दिल जीतती रही हैं. फिल्मों की चमक-दमक भरी दुनिया में काम करने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और आज अपने करियर में जमकर उभरती नजर आ रही हैं.

सायोनी घोष

सायोनी घोष उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ ही राजनीति में भी दमखम दिखाया है. फिल्मों में अपने ग्लैमरस रोल से सबको दीवाना बनाने वाली सायोनी साल 2024 में लोकसभा पहुंचीं और अब सांसद हैं.

---Advertisement---

बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में किया काम

बंगाल विधान सभा चुनाव 2026 में सायोनी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. सायोनी जादवपुर से सांसद हैं. राजनीति से पहले सायोनी घोष ने भोजपुरी और बंगाली फिल्मों में कई सालों तक काम किया. फिल्मों के अलावा सायोनी ने म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रखा और अपने गाने से लोगों का दिल जीता. एक्ट्रेस ने टीवी पर भी काम किया.

सायोनी घोष की फिल्में

सायोनी घोष कोलकाता, पश्चिम बंगाल में पैदा हुईं और वहीं पली बढ़ीं. सायोनी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों की थी. वहीं साल 2010 में आई कॉमेडी फिल्म 'नोटोबोर नॉटआउट' से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली. इस फिल्म के बाद सायोनी को लगातार फिल्में मिली. उन्होंने बंगाली फिल्म 'एकला चलो', 'बिटनून', 'द्विखंडदितो', 'शोट्रू', 'कनामाची', 'अंतराल', 'आगुन', 'मायेर बिये', 'राजकहिनी' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है.

---Advertisement---

2021 में चुनी राजीनीति

लंबे समय से फिल्मों में नाम कमाने के बाद सायोनी ने राजनीति में कदम रखा. 24 फरवरी 2021 को उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की और उसी साल उन्हें आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला. हालांकि वहां वो बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल से लगभग 4400 वोटों से हार गईं.

2024 में बनी सांसद

इसके बाद मार्च 2024 में TMC ने उन्हें जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया और सायोनी ने 717899 वोट पाकर बीजेपी के डॉ अनिरबान गांगुली को 258201 वोटों के भारी अंतर से हराया. इस जीत के बाद सायोनी और भी मजबूती से उभरी और आज TMC की दमदार नेता के रूप में जानी जाती हैं.

---Advertisement---
First published on: May 03, 2026 08:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.