---विज्ञापन---

Raja Shivaji में क्यों भाग्यश्री ने 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का निभाया किरदार? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

Bhagyashree: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. हाल ही में फिल्म को लेकर भाग्यश्री ने खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्म में खुद से 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाया.

---विज्ञापन---

Bhagyashree On Playing Riteish Deshmukh's Mother In 'Raja Shivaji
Bhagyashree On Playing Riteish Deshmukh's Mother In 'Raja Shivaji'

Bhagyashree: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कहानी को हर किसी को सराहा. फिल्म को देशभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाया है. रितेश देशमुख उम्र में भाग्यश्री से 10 साल छोटे हैं. ऐसे में भाग्यश्री का किरदार चर्चा में रहा. वहीं हाल ही में Zoom को दिए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि इस रोल के लिए ‘हां’ कहना उनके लिए कभी भी मुश्किल फैसला क्यों नहीं था. आइए जानते हैं कि भाग्यश्री ने अपने इस रोल को लेकर क्या कुछ कहा.

खुद के किरदार को लेकर बोलीं भाग्यश्री

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाना है. अपने किरदार को लेकर भाग्यश्री ने कहा, “जब आपको कोई ऐसा रोल निभाने का मौका मिलता है जिसके बारे में आपने बचपन से कहानियां सुनी हों तो उसे मना करने का तो सवाल ही नहीं उठता. इसके अलावा, जीजाऊ एक युवा मां थीं. असल में संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा, ‘माफ करना, मुझे कैमरे की मदद से तुम्हें थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, जबकि तुम अब भी बहुत जवान दिखती हो.’ यह एक ऐसी तारीफ है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी. आखिरकार वह महान सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन हैं.”

---विज्ञापन---
Bhagyashree

उम्र को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता

भाग्यश्री ने साफ किया कि उनके लिए फिल्म में राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाना एक महान ऐतिहासिक हस्ती को सम्मान देने जैसा था, ऐसे में अपने को-स्टार बीच उम्र को लेकर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, 1 मई को रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई कलाकार शामिल हैं. फिल्म में रितेश देशमुख ने मुख्य किरदार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है जबकि संजय दत्त ने अफजल खान के रूप में विलेन का किरदार निभाया है. वहीं अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोसले का रोल किया है और विद्या बालन ने खदीजा सुल्ताना का किरदार निभाया है. इस मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. हिंदी से अधिक मराठी भाषा में फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की.

---विज्ञापन---

First published on: May 24, 2026 10:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.