---विज्ञापन---
कभी महाकाल का भक्त हुआ करता था ये एक्टर, फिर बदला धर्म, बन बैठा 5 वक्त का नमाजी
TV Actor: टीवी इंडस्ट्री का ये मशहूर कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहता है. एक्टर के पिता ईसाई हैं और मां हिंदू. लेकिन आगे चलकर एक्टर ने इस्लाम धर्म को अपना लिया. चलिए टीवी दुनिया के इस टैलेंटेड एक्टर के बारे में जानते हैं.
टीवी के मशहूर एक्टर
हम बात कर रहे हैं टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार विवियन डीसेना की, जिन्होंने अपने शानदार किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीतने का काम किया. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विवियन अपनी नीजि जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. दूसरी शादी के लिए एक्टर को धर्म परिवर्तन करना पड़ा.
को-स्टार संग रचाई शादी
विवियन डीसेना ने सबसे पहले अपनी को-स्टार वाहबिज दोराबजी संग शादी रचाई, लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया. इसके बाद उन्होंने मिस्र की पत्रकार नूरन अली से को अपना हमसफर बना लिया.
धर्म बदलकर चौंकाया
विवियन डीसेना के पिता ईसाई थे. वहीं उनकी मां हिंदू हैं. विवियन ने एक वक्त के बाद तब लोगों को चौंकाया जब उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था. एक समय था जब विवियन महाकाल के भक्त कहलाते थे. वहीं अब वो मुस्लिम बनकर जिंदगी बिता रहे हैं.
'कसम से' से किया डेब्यू
विविवन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2007 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट के टॉप फाइनलिस्ट्स में शामिल हुए थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'कसम से' से की थी. लेकिन उन्हें घर-घर पहचान टीवी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' से मिली. इसी दौरान उनकी मुलाकात वाहबिज दोराबजी से हुई, जिनसे उन्होंने साल 2013 में शादी रचाई.
मिस्र की पत्रकार नूरन अली से रचाई शादी
इसके बाद साल 2016 में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और एक-दूसरे से अलग हो गई. फिर साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया. पहली पत्नी से अलग होते ही विवियन ने मिस्र की पत्रकार नूरन अली से शादी रचा ली. इस वक्त विवियन अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं.